AdministrationBreaking NewsSonipat

स्वच्छता और स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर नगर निगम सख्त, मानकों के अनुरूप शौचालय निर्माण अनिवार्य-आयुक्त हर्षित कुमार

बीआईएस मानकों के अनुसार शौचालय निर्माण नहीं होने पर होगी नियमानुसार कार्रवाई

 

सोनीपत, 02 अप्रैल। नगर निगम आयुक्त हर्षित कुमार ने बताया कि सभी निगमवासी अपने घरों में शौचालयों का निर्माण भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के निर्धारित मानक आईएस 2470 (भाग-1 एवं भाग-2) के अनुसार ही करवाएं। यह मानक स्वच्छता एवं स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तय किए गए हैं, जिनका पालन करना प्रत्येक नागरिक के लिए आवश्यक है।

आयुक्त ने बताया कि नगर निगम का उद्देश्य शहर में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करना और नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी घर में शौचालय का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाया जाता है, तो नगर निगम द्वारा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की होगी।

हर्षित कुमार ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे समय रहते सभी नियमों का पालन सुनिश्चित करें और अपने घरों में शौचालय निर्माण करते समय गुणवत्ता एवं मानकों का विशेष ध्यान रखें।उन्होंने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ शहर के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। नगर निगम सोनीपत जनहित में निरंतर कार्य कर रहा है और शहर को स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

*आईएस 2470 के अनुसार महत्वपूर्ण बिंदु:-*

*भाग-1 (डिजाइन और निर्माण)*

-सेप्टिक टैंक घर से दूर होना चाहिए और पानी के स्रोतों (कुआं/बोरवेल) से कम से कम 15-20 मीटर दूर हो।

-इसे मजबूत कंक्रीट, पत्थर की चिनाई, या ईंटों से बनाया जाना चाहिए, जो जलरोधी (वाटरप्रूफ) हो।

-टैंक का आकार घर के निवासियों की संख्या पर निर्भर करता है। सामान्यत:, न्यूनतम गहराई 01 मीटर और न्यूनतम चौड़ाई 0.75 मीटर होनी चाहिए।

-टैंक में दो चैंबर होने चाहिए ताकि ठोस पदार्थ नीचे बैठ सकें और पानी साफ हो सके।

-टैंक से निकलने वाली गैसों के लिए वेंट पाइप लगाना आवश्यक है।

*भाग-2 (निपटान)*

-सेप्टिक टैंक से निकला पानी सीधे नाली में न बहाकर सोक पिट में जाना चाहिए। यह टैंक के पास ही बनाया जाता है ताकि पानी जमीन में अवशोषित हो सके।

-टैंक के अंदर कीचड़ का उपचार सुनिश्चित करें।

*निर्माण के समय सामान्य ध्यान रखने योग्य बाते:-*

-टैंक को हमेशा रिसाव-मुक्त बनाएं।

-टैंक के ऊपर मैनहोल बनाएं ताकि सफाई आसानी से हो सके।

-सेप्टिक टैंक की दिशा उत्तर-पश्चिम या पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम रखना वास्तु और स्वच्छता के अनुसार अच्छा माना जाता है।

-सेप्टिक टैंक को सीढिय़ों के नीचे बनाने से बचें।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button