AdministrationBreaking NewsSonipat
एलपीजी की कालाबाजारी, जमाखोरी व अनाधिकृत प्रयोग को रोकने के लिए हेल्पलाईन नम्बर जारी
सोनीपत, 25 मार्च। जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियन्त्रक विंशेल सहरावत ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में एलपीजी की कालाबजारी, जमाखोरी व अनाधिकृत प्रयोग को रोकने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए है व हेल्पलाईन नम्बर जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि किसी भी जिलावासी को एलपीजी से संबंधित किसी भी तरह की परेशानी होने पर 0130-2242428 पर कॉल कर जानकारी दे। उन्होंने बताया कि जिला में पांच नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए है।
श्री हरेन्द्र कुमार, सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी गन्नौर
श्री प्रवीन कुमार, ईचार्ज/निरीक्षक राई
श्री प्रवेश ईचार्ज / निरीक्षक खरखौदा
श्री राजेश ईचार्ज / निरीक्षक गोहाना
श्री नवीन पालिवाल ईचार्ज / निरीक्षक सोनीपत



