AdministrationBreaking NewsGohanaनगर परिषद

चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी ने वार्ड नंबर 6 में नई गली के निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर किया शिलान्यास

 

गोहाना, (अनिल जिंदल) 25 मार्च। गोहाना मे नगर के विकास कार्यों को निरंतर गति देते हुए नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी ने वार्ड नंबर 6 में नई गली के निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। यह कार्य नगर परिषद की वाइस चेयरमैन एवं वार्ड नंबर 6 की पार्षद राजबाला की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर नगर परिषद की चेयर पर्सन ने बताया कि लगभग 5 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस गली में दोनों ओर पाइप लाइन भी दबाई जाएगी, जिससे क्षेत्र में जल निकासी की व्यवस्था बेहतर होगी और स्थानीय निवासियों को काफी सुविधा मिलेगी। चेयरपर्सन ने कहा कि नगर परिषद का लक्ष्य शहर के हर वार्ड में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना और विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाना है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

कार्यक्रम के दौरान पार्षद आज़ाद मलिक, सुरेश बजाज, केमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान प्रदीप चहल, कपिल बजाज, जगदीश बत्रा, पार्षद जातिश कपूर सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग एवं स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

सभी ने इस विकास कार्य के लिए नगर परिषद का आभार व्यक्त किया और क्षेत्र के विकास के प्रति अपना सहयोग देने का आश्वासन दिया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button