EducationGohana

जरूरतमंद विद्यार्थियों को जल्द ही निशुल्क ई-लाइब्रेरी, कोचिंग व कंप्यूटर सेंटर की मिलेगी सुविधा

गोहाना :- उपमंडल में जरूरतमंद विद्यार्थियों को जल्द ही निशुल्क ई-लाइब्रेरी, कोचिंग व कंप्यूटर सेंटर की सुविधा मिलेगी। नप प्रशासन 1.33 करोड़ रुपए से सेक्टर-7 में छात्रावास का निर्माण कराएगा। संत शिरोमणि गुरु रविदास शिक्षण एवं सामाजिक उत्थान नाम से बन रहे छात्रावास में उसमें ई-लाइब्रेरी, कोचिंग सेंटर व कंप्यूटर सेंटर शुरू कराएगी। इसका संचालन गुरु रविदास समाज की गोहाना इकाई करेगी। नप की चेयरपर्सन रजनी विरमानी ने इसका शिलान्यास किया। उनके साथ एससी आयोग हरियाणा की सदस्य मीना नरवाल, आईएएस अधिकारी आरके सिंह, एचसीएस अधिकारी सुरेश भोडवाल, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष इंद्रजीत विरमानी व पार्षद जगदीश राय शामिल रहे। चेयरपर्सन ने कहा कि छात्रावास का भवन सबसे सुंदर होगा, जिसे देखने के लिए दूर-दराज से लोग आएंगे। अभी विद्यार्थी बेहतर भविष्य के लिए विद्यार्थियों को दूसरे शहरों व राज्यों में जाकर कोचिंग सेंटरों के अलावा पीजी में अतिरिक्त रुपए खर्च करना पड़ रहा है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

अब उन्हें स्थानीय स्तर पर ही यह सुविधा मिलेगी और उन्हें अतिरिक्त रकम नहीं खर्च करनी पड़ेगी। स्थानीय स्तर पर यह सुविधा दिलाने के लिए गुरु रविदास समाज की इकाई ने पार्षद जगदीश राय के नेतृत्व में नप प्रशासन से शहर में छात्रावास बनाने की मांग की थी। नप हाउस की बैठक में एजेंडा पास होने पर चेयरपर्सन रजनी विरमानी ने छात्रावास के लिए सेक्टर-7 में 1223 वर्ग गज की जगह दिलाई। इसके निर्माण के लिए 1.33 करोड़ रुपए का सरकार से बजट लेकर टेंडर भी लगा दिया है। छह महीने में इसका निर्माण पूरा करा दिया जाएगा।

बिल्डिंग का कॉलम तैयार नप प्रशासन ने सेक्टर में छात्रावास की बिल्डिंग का कॉलम पहले ही तैयार कर लिया था। अब इसका स्ट्रक्चर तैयार किया जाना है। इसकी डिजाइन मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (डीक्रस्ट) विवि की इंजीनियरिंग विंग से तैयार कराया गया है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button