AdministrationBreaking NewsGohanaSonipat

डीसी ने रैली को लेकर जिला के सभी विभागाध्यक्षों के साथ करी बैठक, रैली स्थल का दौरा कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

29 मार्च को गोहाना की नई सब्जी मंडी में आयोजित होगी धन्यवाद एवं विकास रैली, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे बतौर मुख्य अतिथि शिरकत

गोहाना (सोनीपत), (अनिल जिंदल) 24 मार्च। 29 मार्च को गोहाना की नई सब्जी मंडी में आयोजित होने वाली धन्यवाद एवं विकास रैली को लेकर मंगलवार को उपायुक्त नेहा सिंह ने जिला के सभी विभागाध्यक्षों की बैठक ली। बैठक का आयोजन पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, गोहाना में किया गया। बैठक में रैली के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

उपायुक्त नेहा सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के आयोजन में किसी प्रकार की कमी न रहे और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। उन्होंने ट्रैफिक मैनेजमेंट, क्राउड मैनेजमेंट, पार्किंग व्यवस्था, स्टेज निर्माण व अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में माइक व एलईडी स्क्रीन, लाइव स्ट्रीमिंग, साफ-सफाई व्यवस्था, बिजली की निर्बाध आपूर्ति, पानी की पर्याप्त व्यवस्था, मोबाइल टॉयलेट्स, एंबुलेंस व डॉक्टरों की टीम, फायर फाइटिंग वाहन, सेफ हॉस्पिटल, इंटरनेट कनेक्शन, टेंट व बसों की व्यवस्था सहित विभिन्न आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई।

उपायुक्त ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर आने वाले लोगों की सुविधा के लिए सभी मूलभूत व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं। इसके साथ ही डी में विशेष थीम पर रंगोली बनाने को लेकर भी संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी विभागों को गोहाना क्षेत्र से संबंधित कार्यो की फिजिबिलिटी रिपोर्ट जल्द से जल्द देने के निर्देश दिए। बैठक के उपरांत उपायुक्त ने सभी अधिकारियों के साथ हेलीपैड व रैली स्थल का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया और संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।

इस दौरान पुलिस आयुक्त ममता सिंह, डीसीपी कुशल पाल, डीसीपी नरेन्द्र सिंह, एडीसी लक्षित सरीन, आयुक्त नगर निगम हर्षित कुमार, गोहाना एसडीएम अंजली श्रोत्रीय, सीटीएम डाॅ, अनमोल, एसीयूटी योगेश दिल्हौर, डीआरओ सुशील शर्मा, डीडीपीओ मनीष मलिक व अन्य सभी विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button