Breaking NewsCrimeGohana

प्लाट से कटड़ा चोरी करने की घटना में संलिप्त तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार,

चोरीशुदा कटड़ा बरामद, न्यायालय में पेशकर भेजे जेल

 

गोहाना, 23 मार्च : जिले के थाना शहर गोहाना की पुलिस टीम ने प्लाट से कटड़ा चोरी करने की घटना में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सागर उर्फ़ काला पुत्र राजेश निवासी गांव भैंसवान खुर्द जिला सोनीपत, सुमित पुत्र राजु निवासी नगर, गोहाना जिला सोनीपत व प्रदीप उर्फ़ काला पुत्र जगबीर निवासी बलराज नगर, गोहाना जिला सोनीपत के रहने वाले है l

इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि दिनांक 23 मार्च 2026 को विरेन्द्र पुत्र रामचन्द्र गाँव खन्दराई जिला सोनीपत ने थाना शहर गोहाना में शिकायत दी कि मेरे पास कुल 5 पशु है। जिनको मैंने कल सुबह 7 बजे अपने खाली प्लाट मे बान्धे थे। उसके बाद में अपने खेत मे चला गया और खेत से घर पर आते समय मैंने अपने पशुओं को देखा तो मेरे पशुओं से एक कटड़ा लगभग 1.5 वर्ष का प्लाट पर नही मिला। मुझे शक है कि मेरे कटड़े को कोई नाम पता ना मालूम व्यक्ति चोरी करके ले गया। इस घटना का भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत थाना शहर गोहाना में अभियोग दर्ज किया गया था।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

थाना शहर गोहाना की अनुसन्धान टीम में नियुक्त मुख्य सिपाही धर्मवीर ने अपनी पुलिस टीम के साथ कार्यवाही करते हुए घटना में संलिप्त तीन आरोपियों सागर उर्फ़ काला पुत्र राजेश निवासी गांव भैंसवान खुर्द जिला सोनीपत, सुमित पुत्र राजु निवासी नगर, गोहाना जिला सोनीपत व प्रदीप उर्फ़ काला पुत्र जगबीर निवासी बलराज नगर, गोहाना जिला सोनीपत को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से चोरीशुदा कटड़ा बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button