मोटरसाईकिल चोरी करने की घटना मे संलिप्त दूसरे आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय मे पेश कर भेजा जेल

गोहाना, 23 मार्च। जिले के थाना शहर गोहाना की पुलिस ने मोटरसाईकिल चोरी करने की घटना मे संलिप्त दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी अंकित उर्फ़ अन्नी पुत्र अजमेर निवासी गांव करसोला जिला जीन्द का रहने वाला है।
इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि दिनांक 28 फरवरी 2024 को आशीष पुत्र जयबीर निवासी गांव कटवाल जिला सोनीपत ने थाना शहर गोहाना मे शिकायत दी कि कल मैं अपनी मोटरसाईकिल पर अपने गाँव कटवाल जिला सोनीपत से सेक्टर-7 अपने ऑफिस पर आया था। मैंने अपनी मोटरसाईकिल को मकान के बहार खड़ी करके चाबी भी मोटरसाईकिल मे छोड़ दी थी। जब मैंने बाहर आकर देखा तो मेरी मोटरसाईकिल वहाँ पर नहीं मिली। तो मैंने मोटरसाईकिल के बारे इधर-उधर पूछताछ करी। लेकिन मेरी मोटरसाईकिल का कोई पता नहीं चला। मेरी मोटरसाईकिल किसी नाम पता ना मालूम व्यक्ति द्वारा चोरी करली गई है। इस घटना का भारतीय दण्ड संहिता की धाराओं के अंतर्गत थाना शहर गोहाना मे अभियोग अंकित किया गया था।
थाना शहर गोहाना की अनुसंधान टीम ने कार्यवाही करते हुए घटना मे संलिप्त आरोपी बिट्टू उर्फ़ मोनू पुत्र नरेश निवासी जिला भिवानी को मोटरसाईकिल सहित पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। और अब थाना शहर गोहाना की अनुसंधान टीम में नियुक्त मुख्य सिपाही धर्मवीर ने अपनी पुलिस टीम के साथ मिलकर अन्य आरोपियों की खोजबीन करते हुए घटना में संलिप्त दूसरे आरोपी अंकित उर्फ़ अन्नी पुत्र अजमेर निवासी गांव करसोला जिला जीन्द को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय मे पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल में भेज दिया गया।



