AdministrationBreaking NewsPatriotismSonipat

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोनीपत में मनाया गया शहीदी दिवस, युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत रहे हैं भगत सिंह राजगुरु व सुखदेव

जिला स्तरीय शहीदी दिवस कार्यक्रम पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

सोनीपत 23 मार्च। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सोनीपत में शहीदी दिवस बड़े सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सतपाल काजला, हरिओम नरवाल एवं लक्ष्मी नारायण ने महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर किया।

इस अवसर पर संस्थान के सभी अनुदेशक एवं छात्र-छात्राओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, उनके बलिदान को नमन किया।सतपाल काजला ने विद्यार्थियों को शहीदों के जीवन एवं उनके आदर्शों के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि हमें अनुशासन, परिश्रम और देशभक्ति की भावना के साथ जीवन जीना चाहिए। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतिदिन योग करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि नियमित योग से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

इस अवसर पर प्रधानाचार्य विक्रम सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शहीदों का बलिदान हमें राष्ट्र के प्रति समर्पण, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है। उन्होंने विद्यार्थियों को देशभक्ति की भावना के साथ शिक्षा एवं कौशल विकास में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के अंतर्गत संस्थान में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में अंशिका ने प्रथम स्थान, वंश ने द्वितीय स्थान तथा प्रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को ₹1100, द्वितीय स्थान के लिए ₹750 तथा तृतीय स्थान के लिए ₹500 की पुरस्कार राशि DBT के माध्यम से प्रदान की गई। सभी विजेताओं को प्रधानाचार्य द्वारा पुरस्कार राशि एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर छात्र-छात्राओं को मिठाई वितरित की गई।

इस अवसर पर मेजर संजय श्योराण, सुरेश ढांडा, मीनाक्षी देवी, सुनीता देवी, सुनील कुमारी, दुखभंजन, जगबीर राणा, संदीप नैन, हरदीप, मंजीत दहिया एवं अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

 

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button