Breaking NewsGohanaनगर परिषद

नगर परिषद की चेयर पर्सन रजनी विरमानी ने महम रोड पर लगी आकर्षक फैंसी लाइट्स का किया लोकार्पण

गोहाना की सुंदरता के लिए एक और ऐतिहासिक कदम

गोहाना, 19 मार्च। गोहाना शहर को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में निरंतर कार्य करते हुए नगर परिषद गोहाना की चेयरपर्सन श्रीमती रजनी इंदरजीत विरमानी  द्वारा मेहम रोड पर स्थापित की गई आकर्षक फैंसी लाइट्स का विधिवत लोकार्पण (उद्घाटन) किया गया। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के अंतर्गत लगभग 33 लाख रुपये की लागत से कुल 54 आधुनिक एवं डिजाइनर फैंसी लाइट्स लगाई गई हैं, जो न केवल रात्रि के समय बेहतर रोशनी प्रदान करेंगी, बल्कि पूरे क्षेत्र की सुरक्षा और सौंदर्यता को भी एक नई पहचान देंगी।

इस कार्य की संयुक्त अध्यक्षता वार्ड 17 के पार्षद निपुण सहरावत, वार्ड 18 के पार्षद राम सिंह सैनी, वार्ड 19 के पार्षद राजेश कुमार, वार्ड 20 की पार्षद श्रीमती सोनिया तथा वार्ड 23 के पार्षद जगदीश राय ने की।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

इस अवसर पर चेयरपर्सन श्रीमती रजनी विरमानी ने कहा कि नगर परिषद गोहाना शहर के सौंदर्यीकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर नई योजनाओं को धरातल पर उतार रही है। महम रोड पर लगाई गई ये फैंसी लाइट्स केवल प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ नहीं करेंगी, बल्कि गोहाना को एक आकर्षक और आधुनिक शहर के रूप में स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने कहा कि शहर की प्रमुख सड़कों, चौकों और सार्वजनिक स्थलों को इसी प्रकार सुसज्जित कर गोहाना को एक मॉडल सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि नगर परिषद द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नई लाइट्स, साफ-सफाई, सड़कों के सुधार, पार्कों के विकास और अन्य बुनियादी सुविधाओं पर लगातार कार्य किया जा रहा है, ताकि आमजन को बेहतर वातावरण और सुविधाएं मिल सकें। यह प्रयास केवल आज तक सीमित नहीं हैं, बल्कि आने वाले समय में और भी बड़े स्तर पर सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य किए जाएंगे।

स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की आधुनिक लाइटिंग से न केवल शहर की खूबसूरती बढ़ेगी, बल्कि सुरक्षा और सुविधा के दृष्टिकोण से भी यह एक महत्वपूर्ण कदम है। नगर परिषद गोहाना द्वारा किए जा रहे ऐसे प्रयास निश्चित रूप से शहर को एक नई पहचान देने का कार्य कर रहे हैं।

इस अवसर पर पंजाबी महासभा के अध्यक्ष  इंदरजीत विरमानी, आरडब्ल्यूए प्रधान संजय दूहन, सुनील राजपाल, पार्षद रमेश परुथी,  सुनील सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button