नगर परिषद गोहाना ने स्वच्छ सर्वेक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया आयोजन


गोहाना, 17 मार्च। आज 17 मार्च मंगलवार को गोहाना के बरोदा रोड स्थित निजी बैंकट हॉल बजाज पैलेस मे स्वच्छ सर्वेक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें नगर की स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने हेतु विस्तृत चर्चा की गई। यह प्रशिक्षण गोहाना शहर को प्रदेश में स्वच्छता में पुनः नंबर वन बनाने के लिए दिया गया।
प्रशिक्षण में निगमायुक्त कमिश्नर हर्षित कुमार, ए.सी.यू.टी. योगेश दिल्हौर, एस.डी.एम अंजलि श्रोत्रिय, नव नियुक्त योगेश कुमार आईं ए एस, नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी वाइस चेयरमैन राजबाला आजाद मलिक, ई.ओ. निशा शर्मा, सचिव सुंदर लाल, मनोनीत नगर पार्षद बलराम कौशिक और सेनेटरी इंस्पेक्टर दुर्गा पवार ने कर्मचारियों का मार्गदर्शन किया।
निगमायुक्त हर्षित कुमार ने सभी कर्मचारियों को स्वच्छता कार्यों को पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ करने के लिए प्रेरित किया, ताकि गोहाना नगर परिषद पुनः स्वच्छता में नंबर 1 स्थान प्राप्त कर सके। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया।
चेयरपर्सन रजनी विरमानी ने स्वच्छ भारत अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से स्वच्छता को जन-जन का संकल्प बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पहले भी हरियाणा में नंबर 1 स्थान हमारे संयुक्त प्रयासों से प्राप्त हुआ है और आगे भी हम मिलकर इस उपलब्धि को दोहराएंगे। स्वच्छता ही सेवा है — इसी संकल्प के साथ हम सभी को अपने शहर को साफ, सुंदर और स्वच्छ बनाने में अपना योगदान देना है।
इस अवसर पर पार्षद सुनील, पार्षद जगदीश राय, पार्षद नरेंद्र, पार्षद संजय सैनी, पार्षद नन्हा राम, पार्षद राजेश( सोनू ), पार्षद रमेश पुरुथी, पार्षद बबली, पार्षद सुनील राजपाल भी उपस्थित रहे



