गोहाना के समाधान शिविर मे 5 शिकायतें आईं, SDM अंजलि क्षोत्रिय ने अधिकारियों को शीघ्र हल करने के निर्देश दिये

गोहाना, 16 मार्च। गोहाना के सोनीपत रोड स्थित मिनी सचिवालय मे SDM ऑफिस मे साप्ताहिक समाधान शिविर आयोजित किया गया। इस समाधान शिविर की एसडीएम अंजलि क्षोत्रिय ने अध्यक्षता करते हुए बताया कि जो भी लंबित शिकायत है उनका समाधान अति शीघ्र किया जाए आज कुल पांच शिकायतें प्राप्त हुई।
जिसमें गांव कासंडी से भूमि पर अवैध कब्जे की शांति भंग की आशंका के संबंधित मीना पत्नी पंकज द्वारा की गई, के समाधान हेतु थाना प्रभारी सदर को प्रेषित करके समाधान के निर्देश दिए गए। दूसरी शिकायत सुदेश पत्नी सत्यनारायण कासंडा ने फैमिली आईडी में इनकम ठीक करवाने के बारे, इस प्रकार की तीसरी शिकायत मोहित पुत्र प्रकाश कसांडा ने इनकम ठीक करवाने के बारे में और चौथी शिकायत मीणा पत्नी जसवीर सिंह माहरा से प्राप्त हुई जिसके समाधान के लिए नागरिक संसाधन एवं सूचना विभाग के अधिकारियों को नियम अनुसार कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए गए। पांचवी शिकायत गांव कथूरा से प्लाटों को निशान देही के बारे में थी, जिसकी समाधान के लिए गोहाना की तहसीलदार को निर्देश दिए गए।
इस मौके पर बीडीपीओ गोहाना परमजीत, बीडीपीओ कथूरा पूनम चंदा, एएफएसओ राजेश हुडा, कृषि विभाग से बीएओ जिनेंद्र कुमार, बिजली विभाग से जेई राम कुमार आदि संबंधित अधिकारी मौजूद थे



