AdministrationBreaking NewsSonipat

प्रशासन से परिचय अभियान के तहत निजी स्कूल के बच्चों ने लिया सरकारी कार्यप्रणाली का अनुभव

-सोमवार को जिला के नौ निजी स्कूलों के 16 बच्चो ने लिया प्रशासनिक अनुभव

सोनीपत,(अनिल जिंदल) 16 मार्च। प्रशासन परिचय अभियान के तहत निजी स्कूलों के बच्चों को प्रशासनिक कार्यप्रणाली का अनुभव दिया जा रहा है। इस कड़ी में सोमवार को जिला के नौ स्कूलों के 16 बच्चों को सरकारी कार्यालयों का दौरा करवाया गया व विभिन्न विभागों के अधिकारियों की कार्यशाली से अवगत करवाया गया। इस दौरान उपायुक्त सुशील सारवान ने बच्चों को प्रशासनिक बैज पहनाया।

उपायुक्त सुशील सारवान ने सोमवार को समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए बच्चों के साथ अपने अनुभव को साझा किया। उन्होंने बच्चों को बताया कि कैसे समाधान शिविर के माध्यम से आमजन की समस्याओं को मौके पर समाधान किया जाता है। उन्होंने बताया कि समाधान शिविर का आयोजन सप्ताह में दो दिन किया जाता है। जिसमे सभी विभागों के अधिकारी स्वंय उपस्थित होकर समस्या का समाधान करते है। उन्होंने बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभंकामनाएं दी।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

हिंदू विद्यापीठ स्कूल से हरदयवीर, सर छोटू राम स्कूल से वैष्णवी, डीएवी स्कूल सेक्टर-15 से आयुष ओझा व अमरेंद्र ओझा, नीव दा फाउंडेशन स्कूल से अर्णव ओझा, लिटिल एंजल स्कूल से अनमोल दहिया व सुनील दहिया, हिंदू स्कूल कोर्ट रोड से नयन व सुशील कुमार, साउथ पॉइंट से कपिल, ऋषिकुल स्कूल से अंश कुमार व अनिल कुमार, शिवा शिक्षा सदन स्कूल से ओजस नैन, अनिल कुमार नैन, चित्रांशी व दिनेश कुमार ने सरकारी विभागों की कार्यशैली का अनुभव लिया। इस दौरान सभी स्कूलों के विद्यार्थियों ने जेबीएम कंपनी मुरथल, एसीपी कार्यालय, सरल केंद्र, एसडीएम कार्यालय, व एडीसी कार्यालय का दौरा किया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button