AdministrationBreaking NewsSonipat

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारी के लिए सोनीपत में अंतरराष्ट्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सम्मेलन आयोजित

कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के राज्य मंत्री वीरेंद्र सेमवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे

 

यह कार्यक्रम हरियाणा योग आयोग एवं हरियाणा खेल विश्वविद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया

सोनीपत, 14 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के सफल आयोजन को लेकर देशभर में तैयारियां चल रही हैं। इस वर्ष योग दिवस के आयोजन का शुभारंभ 100-दिवसीय काउंटडाउन से किया गया है। आयुष अधिकारी डॉ. राम अवतार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य के मार्गदर्शन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।कार्यक्रम के समन्वयक रमेश भाटी ने बताया कि हरियाणा योग आयोग, सेवा समिति तथा हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, राई के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सम्मेलन 2026 का आयोजन किया गया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

यह दो दिवसीय सम्मेलन 13 एवं 14 मार्च को हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, राई में प्रातः 7:00 बजे योग प्रोटोकॉल के अभ्यास के साथ प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य ने की। इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार के राज्य मंत्री वीरेंद्र सेमवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के कुलपति अशोक कुमार मौजूद रहे।इसके अतिरिक्त योग आयोग के सदस्य डॉ. मदन मानव, विश्वविद्यालय के डीन डॉ. योगेश कुमार, डॉ. विक्रम सिंह, अंतरराष्ट्रीय नाद योग गुरु डॉ. नवदीप जोशी, योग आयोग के रजिस्ट्रार डॉ. राजकुमार तथा जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. राम अवतार सिंह सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सम्मेलन में देश के 8 राज्यों से आए प्राकृतिक चिकित्सा, शोध छात्र, योग विशेषज्ञ तथा बड़ी संख्या में योग एवं प्रकृति प्रेमियों ने भाग लिया और योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के प्रचार-प्रसार पर विचार-विमर्श किया।

इस अवसर पर योगाचार्य डॉ. जयदीप आर्य ने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य योग और प्राकृतिक चिकित्सा की वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक उपयोगिता को जन-जन तक पहुंचाना तथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के प्रति व्यापक जन जागरण करना है। सम्मेलन के दौरान योग, नाद योग, प्राकृतिक चिकित्सा, स्वास्थ्य संवर्धन और अनुसंधान से जुड़े विभिन्न विषयों पर व्याख्यान, प्रश्नोत्तर सत्र तथा अभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए। दो दिवसीय कार्यक्रम के समापन सत्र में डॉ. सत्येंद्र मिश्रा, डॉ. शिवम मिश्रा, डॉ. गिरिराज, डॉ. मार्कण्डेय नाथ तिवारी, डॉ. नारायण प्रसाद गिरी, डॉ. सुधीर, डॉ. हर्ष, रामप्रकाश हुड्डा, एस.बी. गुप्ता सहित नवयोग की समस्त टीम उपस्थित रही।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button