CrimeGohana

सोनीपत में खानपुर महिला मेडिकल कॉलेज के सर्जन डॉक्टर से साइबर ठगों ने 4 लाख रुपए हड़पे

गोहाना :- हरियाणा के सोनीपत में खानपुर महिला मेडिकल कॉलेज के सर्जन (डॉक्टर) से साइबर ठगों ने 4 लाख रुपए हड़प लिए। उसे क्रेडिट कार्ड बंद करने का झांसा देकर ठगों ने फंसाया था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी अनुसार महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर में सर्जन डॉ. भूपाल चन्द्र आर्य (B Arya) ने खानपुर महिला थाने में दी शिकायत में वह एमएसएम इंस्टीट्यूट आफ आयुर्वेद कैंपस, भक्त फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, खानपूर कलां में रहता है। वह इस अस्पताल में सर्जन के पद पर कार्यरत है। 27 जुलाई की शाम को 4:36 बजे पर उसके पास SBI कस्टमर केयर फोन आया।

उन्होंने उससे पूछा कि आपने अपने SBI क्रेडिट कार्ड से काफी समय से कोई भी लेन देन नहीं किया है। क्या आप इसको रखना चाहते हो या इसको बन्द करवाना चाहते हो। उसने कहा कि वह इसे बंद करवाना चाहता है। साथ ही फोन करने वाले से उसने क्रेडिट कार्ड काे बंद करवाने का प्रोसेस पूछा। उसने कहा कि वो मुझे गाइड करेगा, जैसे बोलूं उसका पालन करते रहें।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

डॉक्टर ने बताया कि इसके बाद वह फोन पर काम करता रहा। करीब 15-16 मिनट तक बात होती रही। इस बीच दूसरी तरफ से वाट्सऐप पर मैसेज भेजे गए। बीच में उसके फोन पर ओटीपी भी आती रही। उसने कहा भी था कि OTP किसी को भी न बताएं। आप स्वयं OTP भर लें। एक बार उसने पूछा कि आपके क्रेडिट कार्ड से अंतिम लेनदेन SBI से नही हुआ है। डॉक्टर ने जवाब दिया कि शायद PNB से हुआ होगा।

दूसरी तरफ से कहा गया कि आप अपने फोन पर PNB की उस समय की डिटेल निकलवा लें। इस पर उसने फोन पर PNB के PNB ONE APP को खोल कर इसकी डिटेल देखी। इस समय दूसरी तरफ से फोन पर बातें होती रही। अन्त मे उसने कहा कि वाट्पसऐप पर आपके क्रेडिट कार्ड क्लॉज का मैसेज आया होगा।

डॉ. बी आर्या ने बताया कि रात मे 10.44 बजे उसे 3 लाख रुपए और उसके बाद 1 लाख रुपए निकलने का मैसेज आया। उसे पता चला कि उसके खाते से 4 लाख रुपए निकाल लिए गए हैं। महिला थाना पुलिस ने डॉक्टर की शिकायत पर धारा 420,406 IPC के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस छानबीन कर रही है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button