AdministrationAgricultureBreaking NewsSonipat

19 फरवरी को होगा अनुसूचित जाति के किसानों के लिए ट्रैक्टर का ऑनलाइन ड्रा – उप निदेशक डाॅ. पवन शर्मा

जिला के लिए 8 ट्रैक्टर का लक्ष्य निर्धारित , 147 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए, लघु सचिवालय में डीसी की अध्यक्षता में होगा ऑनलाइन ड्रा

 

सोनीपत, 18 फरवरी। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, सोनीपत उप निदेशक डॉ पवन शर्मा ने बताया कि विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 के तहत अनुसूचित जाति के किसानों को ट्रैक्टर पर सब्सिडी प्रदान करने के उद्देश्य से एसबी-89 योजना के अंतर्गत 15 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। उन्होंने बताया कि योजना की गाइडलाइन के अनुसार पात्र लाभार्थियों का चयन जिला स्तरीय कार्यकारी समिति द्वारा किया जाएगा। समिति की अध्यक्षता उपायुक्त सुशील सारवान की के द्वारा की जाएगाी। उन्होंने बताया का ऑनलाइन ड्रा का आयोजन 19 फरवरी को प्रातः 9 बजे सभागार, तृतीय तल, लघु सचिवालय में किया जाएगा।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि ऑनलाइन आवेदन के दौरान विभाग को इस योजना के अंतर्गत कुल 147 आवेदन प्राप्त हुए है। विभाग द्वारा सोनीपत जिले के लिए 8 ट्रैक्टर का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने अनुसूचित जाति के किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर ड्रा प्रक्रिया में भाग लेना सुनिश्चित करें।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button