गोहाना :- खानपुर कलां गांव में दोस्त के पास से आ रहे बाइक चालक की दो युवकों ने रास्ता रोककर पिटाई कर दी। दोनों पहले भी कहासुनी हुई थी। पुलिस को दी शिकायत बजाना कलां गांव निवासी रविप्रकाश ने बताया कि उसकी गांव में किराना की दुकान है। वह 26 जुलाई की रात करीब 11 बजे अपने दोस्त धर्मेंद्र के घर खानपुर कला से आ रहा था। बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के पास कासंडा गांव निवासी अमित व संजीत ने रोक कर रॉड, बोतल व लोहे के एक औजार से मारपीट की। जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। रविप्रकाश का कहना है कि उसकी दोनों के साथ पहले कहासुनी हुई थी। उसे महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में गया, जहां से उसे रोहतक स्थित पीजीआई रेफर कर दिया।



