AdministrationBreaking NewsSonipat

नगर निगम सोनीपत की वार्डवार मतदाता सूची के लिए नियुक्त किए गए संशोधित व सहायक संशोधित प्राधिकारी

 

सोनीपत,(अनिल जिंदल)18 फरवरी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सुशील सारवान ने नगर निगम सोनीपत की वार्डवार मतदाता सूची तैयार करने तथा प्रारंभिक मतदाता सूची के प्रकाशन उपरांत प्राप्त होने वाले क्लेम एवं आपत्तियों निस्तारण के लिए हरियाणा नगर निगम चुनाव नियम, 1994 की धारा 3 व 4(1) के अंतर्गत संशोधित प्राधिकारी एवं सहायक संशोधित प्राधिकारी नियुक्त किए है।

उपायुक्त ने आदेश जारी करते हुए नगर निगम वार्ड 01 से 04 तक उप-मंडल अधिकारी (ना.) सोनीपत को संशोधित प्राधिकारी तथा तहसीलदार सोनीपत को सहायक संशोधित प्राधिकारी नियुक्त किया है। इसके साथ ही वार्ड 05 से 09 तक के लिए सहकारी शुगर मिल सोनीपत के प्रबंधक को संशोधित प्राधिकारी तथा नायब तहसीलदार सोनीपत को संशोधित प्राधिकारी नियुक्त किया है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

उन्होंने वार्ड 10 से 14 तक के लिए हरियाणा राज्य परिवहन विभाग के महाप्रबंधक (जीएम) को संशोधित प्राधिकारी व खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, मुरथल को सहायक संशोधित प्राधिकारी नियुक्त किया। वार्ड 15 से 18 तक के लिए जिला राजस्व अधिकारी को संशोधित प्राधिकारी तथा नायब तहसीलदार राई को सहायक संशोधित प्राधिकारी नियुक्त किया। इसके अलावा वार्ड 19 से 22 तक के लिए जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी को संशोधित प्राधिकारी तथा खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, सोनीपत को सहायक संशोधित प्राधिकारी नियुक्त किया है।

उपायुक्त ने उप-मंडल अधिकारी (ना.) सोनीपत को निर्देश दिए गए हैं कि वे नगर निगम सोनीपत की प्रारंभिक एवं अंतिम वार्डवार मतदाता सूची संबंधित अधिकारियों से तैयार करवाकर संशोधित प्राधिकारी के माध्यम से प्रारंभिक व अंतिम प्रकाशन करवाना सुनिश्चित करें। इसके अलावा उन्होंने नगर निगम सोनीपत के संयुक्त आयुक्त को प्रारंभिक व अंतिम वार्डवाईज मतदाता सूची तैयार करवाने व क्लेम व आपत्ति सक्षम अधिकारियों से सुनवाई के उपरांत कम्प्यूटराईज मतदाता सूची में संशोधन करने के लिए सक्षम अधिकारी नियुक्त किया है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button