CrimeGohana

छिछड़ाना गांव के किसान की हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

गोहाना :- छिछड़ाना गांव के किसान की हत्या करके शव को गली में फेंकने के मामले में बरोदा थाना की पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पूर्ण छिछड़ाना व मोहित मदीना गांव का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया है।
मूलरूप से छिछड़ाना व हाल में छपरा गांव निवासी अजीत ने 26 जुलाई को बरोदा थाना में शिकायत दी थी उसके पिता धनीराम को 25 जुलाई की सुबह करीब 9 बजे उसके पिता को गांव का ही बिल्लू अपनी पर बैठाकर हिसार ले जाने की कह कर ले गया था। उसके बाद रात को करीब साढ़े 11 बजे सहदेव, प्रदीप, नरेश उर्फ नेशी व दो अन्य युवक दो युवक बाइकों पर सवार होकर उसके पास छपरा गांव में आए। उन्होंने उसे उसके पिता को चोट लगने व उनके साथ चलने की बात कही। इस पर उसने मना करते हुए अपने भाई को फोन करके पूछा तो उसने बताया कि सहदेव, प्रदीप, नरेश उर्फ नेशी, बिल्लू व दो अन्य लड़कों ने पिता को सुबह से अपने साथ ले गए थे। इसके साथ ही उन्होंने रात को 10 बजे घर पर आकर उसे व उसके ताऊ प्यारे लाल के साथ मारपीट भी की है। उसके बाद वे रात करीब डेढ़ बजे उसके पिता की पीट-पीटकर हत्या करके उसका शव बाहर गली में फेंककर भाग गए और उन्हें जान से मारने की धमकी देकर गए।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

इसी के आधार पर पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया था। अब पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरोदा थाना प्रभारी रमेशचंद्र ने बताया कि आरोपियों से मामले का पता लगाने के लिए पुलिस रिमांड अवधि में पूछताछ कर रही है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button