CrimeGohana

सुओं से गोदकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

गोहाना :- शहर के मुगलपुरा क्षेत्र में छात्र की सुओं से गोदकर हत्या करने के मामले में सिटी थाना की पुलिस टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मयंक उर्फ मयूर व अनिकेत उर्फ केती खटीक मोहल्ला व आर्यन चोपड़ा कॉलोनी का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने गाली-गलौज व झगड़े की पुरानी रंजिश को लेकर वारदात को अंजाम दिया था।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

शहर की वाल्मीकि बस्ती निवासी सुनील कुमार ने शुक्रवार को बताया था कि उसका भांजा विवेक गुरुवार देर शाम को मुगलपुरा क्षेत्र में गया था। वहां आर्यन, अनिकेत, अर्जुन, शशि, सिद्धार्थ, विशू, शिवम, मंयक, कावया, विनोद व राहुल ने मिलकर उसे घेर लिया। उसके बाद विवेक की सुओं से गोदकर हत्या कर दी। इसी के आधार पर पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज करने के साथ ही जांच शुरू कर दी थी। अब इस मामले में एसआई अमरदीप के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी मयंक, अनिकेत व आर्यन को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार विवेक की हत्या की साजिश आर्यन ने रची थी। करीब छह महीने पहले आर्यन की विवेक के साथ गाली-गलौज व झगड़ा हुआ। हालांकि इस मामले में दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया था, लेकिन आर्यन उसको लेकर रंजिश रखे हुए था। इसी को लेकर उसने विवेक की हत्या की साजिश रची और गुरुवार शाम को वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने विवेक की छाती, पेट, पैर समेत अन्य जगहों पर सुओं से करीब 9 वार किए हैं, जिससे उसकी मौत हुई। गोहाना के एसीपी नरेंद्र खटाना ने कहा कि छात्र की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि पहले हुए झगड़े की रंजिश को लेकर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button