AdministrationBreaking NewsEducationSonipat

विधायक पवन खरखौदा ने राजकीय कन्या महाविद्यालय सोनीपत पहुंचने पर किया कश्मीरी युवाओं का स्वागत

अगल अलग राज्यों के युवाओं के बीच संवाद, सहयोग और सांस्कृतिक सहभागिता से एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना होती है सशक्त-विधायक पवन खरखौदा

-कश्मीरी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के अंतर्गत युवाओं ने किया साई सेंटर का भ्रमण, खिलाडियों को मिलने वाली सुविधाओं से हुए परिचित

सोनीपत, 12 फरवरी। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत द्वारा आयोजित कश्मीरी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत कश्मीर से आए युवाओं ने गुरुवार को सोनीपत स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय सोनीपत का भ्रमण किया। इस अवसर पर विधायक पवन खरखौदा ने कश्मीरी युवाओं का गर्मजोशी से स्वागत किया।

विधायक पवन खरखौदा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम देश की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक समरसता को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों के युवाओं के बीच आपसी संवाद और अनुभवों का आदान-प्रदान राष्ट्रीय एकीकरण की भावना को और मजबूत करता है।

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केवल एक शैक्षणिक यात्रा नहीं, बल्कि दिलों को जोडऩे की पहल है। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों से आए युवाओं के बीच संवाद, सहयोग और सांस्कृतिक सहभागिता से एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना सशक्त होती है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने अनुभवों को अपने साथियों तक पहुंचाकर राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और विकास की भावना को आगे बढ़ाएं।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

इस दौरान कन्या महाविद्यालय प्रशासन द्वारा पारंपरिक स्वागत के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं सहित कश्मीरी घाटी से आए 6 जिलों के 120 युवाओं ने अपनी पारंपरिक कश्मीरी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम ने वास्तविक अर्थों में दोनों क्षेत्रों की सांस्कृतिक विविधता को जोडऩे का कार्य किया और आपसी सौहार्द की भावना को सुदृढ़ किया।

इसके पश्चात कश्मीरी युवाओं ने स्पोट्र्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सोई) बहालगढ़ का भ्रमण किया। जहां उन्होंने खेल सुविधाओं का अवलोकन किया एवं खिलाडिय़ों के साथ संवाद किया। इस दौरान सहायक निदेशक (साई) ने मीता भारद्वाज ने प्रतिभागी युवाओं को खेलों के माध्यम से अनुशासन, आत्मविश्वास एवं राष्ट्र गौरव की भावना विकसित करने हेतु प्रेरित किया। इस दौरान कश्मीरी युवाओं ने साई सेंटर में खिलाडिय़ों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी जाना, कि यहां किस प्रकार अंतर्राष्टï्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार किए जाते है।

इस दौरान जिला युवा अधिकारी बृजेश कौशिक ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक एवं खेल आधारित संवाद युवाओं के दृष्टिकोण को व्यापक बनाते हैं व विभिन्न क्षेत्रों के बीच आपसी समझ और राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से कश्मीर घाटी के युवाओं को हरियाणा की सांस्कृतिक एवं खेल परंपराओं से परिचित होने का अवसर प्राप्त हुआ। यह पहल युवा सशक्तिकरण एवं राष्ट्रीय एकता की दिशा में एक सार्थक प्रयास है।

इस अवसर पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अंकुर जांगड़ा, कॉलेज प्राचार्य डॉ. नरेश आंतिल, डॉ वंदना नासा, डॉ. सुभाष सिसोदिया व कॉलेज के अन्य प्रोफेसर उपस्थित रहे।

 

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button