AdministrationBreaking NewsHealthSonipat

सिविल अस्पताल सोनीपत में डीसी ने किया डे-केयर कैंसर सेंटर का उद्घाटन

सोनीपत, 11 फरवरी। सोनीपत के सिविल अस्पताल में बुधवार को उपायुक्त सुशील सारवान के द्वारा डे-केयर कैंसर सेंटर का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से सीएमओ व डिप्टी सीएमओ उपस्थित रहे। उपायुक्त ने फीता काटकर सेंटर का शुभारंभ किया तथा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

उपायुक्त सुशील सारवान ने कहा कि डे-केयर कैंसर सेंटर की स्थापना से जिला के कैंसर मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। अब मरीजों को कीमोथेरेपी एवं अन्य उपचार के लिए रोहतक या किसी अन्य बड़े अस्पतालों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ और आमजन तक सुलभ बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

सीएमओ डाॅ. ज्योत्सना ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक जिला मे 576 कैंसर मरीजों के निशुल्क बस यात्रा पास बनाए जा चुके है व 346 मरीजों को पेंशन दी जा रही है।

इस अवसर पर डॉ. स्वराज चौधरी, डाॅ. गिन्नी लांबा, डाॅ. प्रवीन ढोचक व अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button