Breaking NewsGohanaReligion
जर्मन से पहुंची शिक्षिका उसरेला ने ठसका श्री नंदलाला गौधाम गौशाला का किया अवलोकन

गोहाना, 12 फरवरी : कल दिनांक 11/02/2026 को भारत भ्रमण पर निकली जर्मन की शिक्षिका मैडम उसरेला अपने मित्रजनों के साथ गौमाता का आशीर्वाद लेने श्री नंदलाला गौशाला ठसका पहुंची। उन्होंने गौशाला पहुंचकर गौधाम की परिक्रमा की तथा गोहाना की मॉडल गौशाला की व्यवस्था, प्रबन्धन, गौवंश के लिए भोजन पानी की व्यवस्था, व समुचित चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया।
तदोपरांत मैडम उसरेला जी ने सब व्यवस्थाओं से संतुष्ट होते हुए गौशाला कमेटी के प्रबंधन की प्रशंसा की तथा गौभक्ति से गौमाता को हरा चारा व गुड़ खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर मैडम उसरेला जी के साथ शिक्षक श्री अखिलेश जी, व शिक्षक श्री आशीष जी तथा प्रधान डॉ एस एन गुप्ता जी, गौशाला चेयरमैन श्री विकास जैन जी, मैनेजर रवि बिरवाल, सहित गणमान्य गौभक्त उपस्थित रहे।



