AdministrationBreaking NewsSonipat

जिला में 27 फरवरी से 01 मार्च तक होगा तीन दिवसीय प्रधानमंत्री विश्वकर्मा प्रदर्शनी एवं मेले का आयोजन

दशहरा मैदान, सेक्टर-15 में कारीगरों को मिलेगा निशुल्क स्टॉल एवं ऑनलाइन बिक्री का प्रशिक्षण

 

सोनीपत, 11 फरवरी। भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विकास कार्यालय, करनाल द्वारा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के लिए सोनीपत में तीन दिवसीय भव्य प्रदर्शनी एवं मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला 27 फरवरी से 01 मार्च तक स्थानीय दशहरा मैदान, सेक्टर-15 में आयोजित होगा।

इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों एवं शिल्पकारों को एक सशक्त मंच प्रदान करना है, जहां उन्हें अपनी कला और उत्पादों को प्रदर्शित करने तथा उनकी बिक्री बढ़ाने का अवसर मिलेगा। मेले में कुम्हार, दर्जी, मोची, पेंटर, सुनार, मालाकार सहित गुड़िया, चटाई, टोकरी और खिलौने बनाने वाले शिल्पकार अपनी हस्तनिर्मित वस्तुओं का प्रदर्शन एवं विक्रय करेंगे।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

एमएसएमई डीएफओ करनाल, सहायक निदेशक रमेश राजा ने बताया कि प्रदर्शनी में भाग लेने वाले लाभार्थियों को निशुल्क स्टॉल उपलब्ध करवाए जाएंगे। स्टॉल का वितरण ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर किया जाएगा। इसके साथ ही कारीगरों को आधुनिक बाजार से जोड़ने के उद्देश्य से उन्हें ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से उत्पादों की बिक्री का प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। उन्होेंने बताया कि शहरवासी एवं आसपास के क्षेत्र के लोग मेले में पहुंचकर सीधे कारीगरों से उत्कृष्ट हस्तनिर्मित उत्पाद उचित मूल्य पर खरीद सकेंगे, जिससे जहां उपभोक्ताओं को पारंपरिक उत्पाद मिलेंगे, वहीं कारीगरों की आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी।

इच्छुक लाभार्थी आवेदन फॉर्म एवं अन्य जानकारी के लिए कार्यालय के हेल्पलाइन नंबर 0184-2208100 या 8939958481 पर संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.msmedikarnal.com पर भी उपलब्ध है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button