GohanaPolitics

बारिश में खराब हो रही किसानों की फसलों के लिए सरकार जिम्मेदार : जगबीर मलिक

गोहाना :- विधायक जगबीर सिंह मलिक ने कहा कि बारिश में खराब हो रही किसानों की फसलों के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि सरकार की लापरवाही के चलते जिलेभर में करीब 30 हजार एकड़ में किसानों की फसल खराब हो चुकी है। सरकार ने समय पर ड्रेनों की सफाई नहीं कराई, जिसका खामियाजा अब किसानों को भुगतना पड़ रहा है। वह शनिवार को पुराना बस स्टैंड स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने सरकार से मांग की कि खेतों से पानी निकालने के लिए 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जाए। विधायक इंदुराज नरवाल ने जसराणा, बिलबिलान, आंवली, गिवाना, भैंसवाल कलां, कटवाल, रिवाड़ा, मोई हुड्डा, पुठी, भैंसवान खुर्द व माहरा में आबादी क्षेत्र व खेतों में हुए जलभराव का दौरा किया। उन्होंने सरकार से मांग की कि जल्द स्पेशल गिरदावरी करवा कर किसानों को प्रति एकड़ 40 हजार रुपए मुआवजा दिया जाए। इस मौके पर जिला पार्षद रवि इंदौरा, सिंचाई विभाग के एसडीओ प्रियव्रत व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button