राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री कप प्रतियोगिता के लिए जिले के खिलाडिय़ों के ट्रायल 06 फरवरी को होगी आयोजित-डीएसओ मनोज कुमार
सोनीपत, 05 फरवरी। जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि खेल विभाग हरियाणा द्वारा 09 फरवरी से 11 फरवरी तक गुरूग्राम व पलवल जिले में राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री कप प्रतियोगिता (पुरुष एवं महिला) सीनियर ओपन वर्ग का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो, हैंडबॉल, फुटबॉल एवं बास्केटबॉल खेलों का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाडिय़ों के चयन हेतु 06 फरवरी 2026 को विभिन्न खेलों के ट्रायल जिले के अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कबड्डी (पुरुष/महिला) के लिए प्रात: 10 बजे नगर पालिका स्टेडियम, गन्नौर में किया जाएगा। इसी प्रकार वॉलीबॉल (पुरुष/महिला) के लिए प्रात: 10 बजे प्रताप स्कूल, खरखौदा में, खो-खो (पुरुष/महिला) के लिए जीएमएसएसएस स्कूल, बीसवांमील, राई में, हैंडबॉल (पुरुष/महिला) के लिए प्रात: 11:30 बजे सुभाष स्टेडियम, सोनीपत में, फुटबॉल (पुरुष/महिला) के लिए प्रात: 10 बजे राजीव गांधी खेल परिसर, पुरखास में तथा बास्केटबॉल (पुरुष/महिला) के लिए दोपहर 02 बजे सीआरजेड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ट्रायल आयोजित की जाएगी।
जिला खेल अधिकारी ने बताया कि सभी खिलाड़ी ट्रायल के समय आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र अथवा स्कूल से जारी बोनाफाइड सर्टिफिकेट साथ लेकर आएं तथा निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर समय से पहुंचना सुनिश्चित करें।



