सीएम घोषणाओं से संबंधित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तय सीमा में पूरा करें संबंधित विभाग – उपायुक्त सुशील सारवान
उपायुक्त सुशील सारवान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान लंबित कार्यो को लेकर की गई समीक्षा


सोनीपत, 04 फरवरी। उपायुक्त सुशील सारवान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वो सीएम घोषणाओं से संबंधित विकास कार्यों को प्राथमिकता पर लेते हुए उसे तय सीमा में पूरा करना सुनिश्चित करें। सभी विकास कार्यों में क्वालिटी का विशेष ध्यान रखा जाए, विकास कार्यों की क्वालिटी के साथ कोई समझौता नहीं होना चाहिए, अगर कहीं भी कोई खामियां मिली तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाओं से संबंधित कार्यों को लेकर कोई परेशानी आ रही है तो इसके बारे में वह उन्हें तुरंत जानकारी दें ताकि उस समस्या को दूर किया जा सके ताकि कार्य में किसी प्रकार की देरी न हो।
सोनीपत के लघु सचिवालय में बुधवार को सीएम घोषणाओं को लेकर उपायुक्त सुशील सारवान की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे उपायुक्त ने सभी लंबित कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा की। उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि सीएम घोषणाओं को लेकर साप्ताहिक समीक्षा बैठक की जाएगी।
उन्होंने बताया की सड़कों का निर्माण, गांवों में स्टेडियमों का निर्माण, चौपालों का निर्माण, गलियों को निर्माण, बाउडंरी वाॅल व अन्य विभिन्न प्रकार के कार्यों को लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वो सभी लंबित कार्य में एस्टीमेट भेजना, फीसीबिलिटी चैक करवाने व अन्य सभी कार्यो को जल्द से जल्द करे। सभी विभाग आपसी समंवय के साथ कार्य करते हुए जल्द से जल्द कार्य को करना सुनिश्चित करें।
इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन, सीटीएम डाॅ. अनमोल, डीडीपीओ मनीष मलिक, डीएसओ मनोज कुमार, सभी संबंधित विभागों से एक्सईएन, सभी बीडीपीओ मौजूद रहे।



