CrimeGohana

महिला को झांसा देकर बैग से 15 हजार रुपए व गहने चोरी

गोहाना :- शहर के बस स्टैंड पर दो युवकों ने महिला को झांसा देकर उसके बैग से 15 हजार रुपए व गहने चोरी कर ले गए। युवकों ने महिला को उसके दामाद का नाम लेकर झांसे में लिया। महिला को इसकी जानकारी तब लगी, जब युवकों के जाने के बाद उसने अपने बैग की जांच की। जींद जिले के सफीदों की शिव कॉलोनी निवासी मीनू देवी ने पुलिस को बताया कि वह 21 जुलाई को अपनी बेटी व दामाद से मिलने आंवली गांव गई थी। उसके बाद उसका दामाद उसे दोपहर बाद करीब ढाई बजे गोहाना के बस स्टैंड पर छोड़कर चला गया। उसके जाने के कुछ देर बाद दो युवक उसके पास आए और उसके दामाद का नाम लेकर उससे बातचीत शुरू कर दी। युवकों ने उससे उसका बैग मांगा। महिला के अनुसार बैग में 15000 रुपए, एक चेन, कानों की बाली व एक अंगूठी थी। कुछ देर बाद युवक वहां से चले गए। उसके बाद जब उसने बैग की जांच की तो उसमें से रुपए व गहने चोरी मिले। इसको लेकर अब उसने पुलिस को शिकायत दी।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button