AdministrationBreaking NewsSonipat

समाधान शिविर में आई शिकायतों का जल्द से जल्द निवारण करें संबंधित अधिकारी – डीसी

सोमवार को लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर के दौरान प्राप्त हुई 21 शिकायतें

 

सोनीपत, 02 फरवरी। उपायुक्त सुशील सारवान ने सोमवार को गांव बैंयापुर से आए शिकायत कर्ताओं की गली को चौड़ा व दुरुस्त करवाने की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए डीडीपीओ को निर्देश दिए कि वो जल्द से जल्द समस्या का समाधान करवाना सुनिश्चित करें। इसी तरह पीपली गांव से आए शिकायतकर्ता की प्लाटों से संबंधित शिकायत पर एसडीएम को समाधान के निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी अधिकारियों को कहा कि समाधान शिविर में आई शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान किया जाए व शिकायतकर्ता से उसकी संतुष्टि को लेकर भी पूछा जाए।

सोनीपत के लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर के दौरान सोमवार को 21 शिकायतें प्राप्त हुई। जिन पर उपायुक्त सुशील सारवान ने संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वो जल्द से जल्द शिकायतों को निवारण करना सुनिश्चित करे। सोमवार को पेंशन से संबंधित शिकायत, परिवार पहचान पत्र से संबंधित व अन्य शिकायतें प्राप्त हुई। जिनका उपायुक्त के द्वारा मौके पर ही समाधान करने के निर्देश दिए गए।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

इस दौरान एसडीएम सुभाष चंद्र, सीटीएम डाॅ. अनमोल, एसीपी राजपाल सिंह, एसीयूटी योगेश दिल्हौर, डीआरओ सुशील शर्मा, डीडीपीओ मनीष मलिक व अन्य सभी संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

समाधान शिविर के दौरान आई दो शिकायतें

गन्नौर,(सोनीपत)। गन्नौर के लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर के दौरान सोमवार को दो शिकायतें प्राप्त हुई। समाधान शिविर में आई शिकायतों पर कार्यवाही करते हुए तहसीलदार ललिता दहिया ने संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। समाधान शिविर के दौरान गांव अगवानपुर के शिकायतकर्ता की अवैध कब्जों से संबंधित शिकायत व वार्ड-6 में अवैध पानी का पंप लगवाने बारे की शिकायत प्राप्त हुई, जिसके समाधान के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दे दिए गए।

इस दौरान एसीपी ऋषिकांत, एसडीई भूपेंद्र , एसडीओ जसमीत सिंह, व अन्य सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button