गोहाना :- पानीपत रोड स्थित दून पब्लिक स्कूल में शनिवार को अंतर सदन अंग्रेजी भाषा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में स्कूल के हर सदन के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इसमें मिल्ख सदन प्रथम, गांधी सदन द्वितीय व टैगोर सदन तृतीय रहा। विजेता विद्यार्थियों को स्कूल प्रबंधक राजेश कुमार, उपप्रबंधक विक्रांत व प्राचार्य ज्योति छाबड़ा ने सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों का सर्वांगीण विकास करना रहा। इस दौरान उन्होंने अन्य छात्राओं को भी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा निखारने के लिए प्रेरित किया।
Check Also
Close



