AdministrationBreaking NewsSonipatखरखौदा

खरखौदा लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर के दौरान आई 12 शिकायतें

विधायक पवन खरखौदा ने समाधान शिविर में सुनी आमजन की शिकायतें

सोनीपत (खरखौदा) 02 फरवरी। खरखौदा लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में खरखौदा से विधायक पवन खरखौदा ने आमजन की शिकायतें सुनी व उन शिकायतों के तुरंत समाधान के लिए संबंधित विभागों को एसडीएम के माध्यम से निवारण करने के निर्देश दिए।

सोमवार को लघु सचिवालय खरखौदा में आयोजित समाधान शिविर में विधायक ने स्वयं उपस्थित होकर आमजन की शिकायतों के समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान समाधान शिविर में 12 शिकायतें प्राप्त हुई। समाधान शिविर के दौरान प्रमुख रूप से खंड विकास पंचायत विभाग, मार्केट कमेटी, नगर पालिका खरखौदा, परिवार पहचान पत्र, वृद्धावस्था पेंशन से संबंधित शिकायतें आई जिनका संबंधित विभागों के माध्यम से तुरंत समाधान के निर्देश दिए गए।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

विधायक पवन खरखौदा ने कहा कि समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र में आए संशोधन, पारिवारिक सदस्य को हटाने व जोड़ने, आयु व जाति संबंधित त्रुटियों को दुरुस्त करने, दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ दिलवाने, इंतकाल दर्ज करवाने, मेरी फसल मेरा ब्योरा दर्ज करवाने बारे, दयालु योजना, आयुष्मान कार्ड, हैप्पी कार्ड, आदि की शिकायतों को लेकर आते हैं। जिनका मौके पर ही मौजूद संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों को ठीक करने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान उपमंडल अधिकारी डॉ निर्मल नागर, नायब तहसीलदार अचिन कुमार, बीडीपीओ सुरेंद्र आर्य व संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button