Breaking NewsGohanaReligion

माघ पूर्णिमा पर डेरा बाबा लक्ष्मण पुरी में ध्वजारोहण, संतों व श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

गोहाना। माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर ब्रह्मलीन डेरा बाबा श्री लक्ष्मण पुरी महाराज, गोहाना में ध्वजारोहण व पूजन कार्यक्रम श्रद्धा और विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय महासचिव महंत कमलपुरी महाराज के सान्निध्य में आयोजित किया गया। सबसे पहले पूजन किया गया, इसके बाद ध्वजारोहण किया गया।

इस अवसर पर संत महंत गौरव पुरी, नारायण पुरी, अमित पुरी, प्रयाग पुरी, कार्तिक पुरी, नरेश्वर पुरी, पुरुषोत्तम पुरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। सेठी परिवार, कपूर परिवार, शर्मा परिवार, मेहता परिवार, मल्होत्रा परिवार सहित रोहतक, पानीपत, गोहाना, लुधियाना और दिल्ली से आए भक्तों व डेरा सेवादारों ने गुरु के आशीर्वाद से ध्वजारोहण में भाग लिया।

महंत कमलपुरी महाराज ने बताया कि यह ध्वजारोहण परंपरा सदियों पुरानी है, जिसमें गुरुजनों को स्मरण करते हुए यह आयोजन किया जाता है। उन्होंने अलग-अलग शहरों के डेरा महंतों के लिए ध्वजों का पूजन कर उन्हें भेजा, ताकि वे भी अपने-अपने डेरे में ध्वजारोहण कर सकें।

उन्होंने कहा कि माघ पूर्णिमा के दिन स्नान और दान का विशेष महत्व है। इस दिन गौशाला, गरीबों, ब्राह्मणों और जरूरतमंद लोगों को दान करना पुण्य का कार्य है। उन्होंने सनातन धर्म को आगे बढ़ाने और बच्चों को मंदिरों व गुरु स्थानों से जोड़ने की अपील की।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button