DelhiPolitics

सोनिया की हरियाणवी महिलाओँ से राहुल की शादी पर चर्चा ; खाने के वक्त सोनिया बोली: आप लड़की ढूंडो न, राहुल गांधी ने कहा हो जाएगी।

हरियाणा के सोनीपत पहुंचे राहुल गांधी के बुलावे पर हरियाणवी महिलाएं सोनियां गांधी के घर खाने पर पहुंची। लंच पर सोनिया के साथ राहुल-प्रियंका भी मौजूद रहे। इस दौरान तीनों की हरियाणा की महिलाओं से खूब चर्चा हुई। महिलाओं ने सोनिया गांधी से राहुल की शादी को लेकर सवाल किए। इस पर सोनिया गांधी ने कहा कि आप लड़की ढूंडो न। राहुल गांधी ने भी अपनी शादी को लेकर कहा हो जाएगी।

इसके बाद महिलाओं ने प्रियंका के साथ बचपन की बातें भी पूंछी। महिलाएं अपने साथ गाय और भैंस का देशी घी और छाछ लेकर पहुंची थी, जिसको उन्होंने सोनिया गांधी को दिया।

आईए हम बताते हैं सोनियां के घर क्या क्या हुई बातचीत…

महिलाए: मम्मी आपके लिए बचपन में क्या बनाती थी?

रियंका: कश्मीरी ब्राह्मण में प्याज और लहसुन नहीं डालते, तो मम्मी हमारे लिए कसून बनाती थी, दही को गरम करते हैं और फिर उसी में सारा मसाला मिला देते हैं। मम्मी को खीर… सब बनाना आता है। अब तक काफी समय से नहीं बनाया है, लेकिन सीखा सब है उन्होंने।

महिलाए: ये तो प्यार की मूरत हैं। सैल्यूट है मैम आपको, धन्य भाग हमारे कि हम आपके साथ बैठे हैं।

WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (2)
WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (3)
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

महिलाएं: म्हारा तो मैम बुरा हाल है। खेतों में बाढ़ आ जाती है, कोई मुआवजा नहीं मिलता। देखो जीएसटी लागू कर दी, छोटी सी वोट लेने के लिए जाते हैं तो कहते हैं कि 10 हजार की वोट है और 2000 रुपए जीएसटी है। किसान क्या क्या मैनेज कर पाएगा। अब देखो सिलेंडर के दाम भी बढ़ा दिए। बिजली के बिल बढ़ा दिए, नहीं भरो तो मीटर काट देते हैं।

राहुल: सिलेंडर कितना टाइम चलता है?

महिलाएं: एक महीना चलता है, एक महीने में 12 सौ रुपए देने पड़ जाते हैं।

राहुल: डोसा आपको अच्छा लगा? मेरी मां कह रही थी कि उनको डोसा अच्छा नहीं लगेगा। हां मां, सबको डोसा अच्छा लगा। इस बार प्रियंका को लेकर आप सब जाओ।

महिलाएं: आप सब चलो हमारे साथ। प्रियंका जी आप ज्यादा शरारत करती थीं, या राहुल भईया करते थे।

रियंका: ये आपको शरीफ लगता है, लेकिन सबसे शरारती था। मैं जब छोटी थी तो मैं नोच लेती थी, कभी कभी हाथ पकड़ कर काट लेती थी, ये मुझे यूं घूंसा मार देता था। पिता जी को लगता था कि यही इसको तंग करती है।

महिलाएं: सोनिया मैम राजीव जी के जाने के बाद आपने कैसे मैनेज किया? भाई बच्चे भी थे।

रियंका: मम्मी काफी समय अपसेट रहीं, लेकिन बाद में सब मम्मी ने संभाल लिया।

रियंका: मम्मी काफी समय अपसेट रहीं, लेकिन बाद में सब मम्मी ने संभाल लिया।

सोनिया गांधी: आप लड़की ढूंडो न

राहुल: हो जाएगी

महिलाएं: भारत जोड़ो यात्रा में आप इतना पैदल चले कोई मुश्किल नहीं आई?

राहुल: मुश्किल था, रोज 20-25 किलोमीटर चलना, मेरे घुटने में भी दिक्कत थी। दिक्कत आ रही थी, लेकिन निकाल लिया। बहुत बढ़िया था, बहुत कुछ देखने को मिला। बहुत कुछ सीखने को मिला।

महिलाएं: किस तरह की दिक्कत आई?

राहुल: कुछ भी करना हो तो मन बना लिया और फिर चल पड़ा। संघर्ष करना पड़ता है और हो जाता है। पहले हमने शुरू किया, तो सोच रहे थे कैसे चलेंगे। 4000 हजार किलोमीटर है, लेकिन फिर आहिस्ते आहिस्ते हो गया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button