गोहाना :- बुसाना से मुंडलाना रोड पर खड़ी बाइक में दूसरी बाइक की टक्कर लगने पर तीन युवकों ने चालक की पिटाई कर दी। अपनी शिकायत में बुसाना गांव निवासी अमित ने बताया कि वह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। वह 20 जुलाई की शाम को बाइक पर गांव के ही काला को छोड़ने के लिए मुंडलाना की तरफ जा रहा था। जब रजबाहे के पुल पर पहुंचा तो सड़क पर एक बाइक खड़ी थी। इसमें उसकी बाइक की टक्कर लगी। इसको लेकर विक्की, विजय व अनूप ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस पर परिजनों ने उसे बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती कराया। ज्यादा दिक्कत होने पर उसके परिजन उसे दिल्ली के ईएसआई अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। अब उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। इसी के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
Check Also
Close



