गोहाना :- बीपीएस महिला विवि में चल रही साप्ताहिक कार्यशाला के पांचवें दिन ओपी जिंदल विवि के डॉक्टोरल स्टडीज के डीन प्रो. कृष्ण कुमार पांडे मुख्य वक्ता रहे। कार्यशाला में उन्होंने प्रतिभागियों को एआई-आधारित साहित्य समीक्षा की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एआई-आधारित साहित्य समीक्षा बाकी शोध प्रक्रिया को थोड़ा आसान बनाता है। इसके अलावा उन्होंने परिकल्पना परीक्षण की बुनियादी बातों करते हुए प्रतिभागियों को स्वयं के अनुसंधान डेटा के प्रस्तावों को तैयार करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद डीन फैकल्टी ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट प्रो. इप्शिता बंसल ने तकनीकी उपकरणों का उपयोग करके सीखने और नवीन शोध अंतर्दृष्टि की खोज करने के लिए छात्राओं की सराहना की। इस मौके पर कार्यशाला की कन्वीनर डॉ. ईशानी पथारीया भी मौजूद रही।
Related Articles
Check Also
Close


