गोहाना :- बरोदा व शहर थाना की पुलिस टीम ने सड़क पर हंगामा करते हुए अलग-अलग मामलों में छह नामजद आरोपियों पर मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार किया। पहले मामले में बुटाना चौकी में नियुक्त हवलदार सुनील ने बताया कि पुलिस टीम जागसी से बिचपड़ी रोड पर गश्त कर रही थी। इस दौरान दो युवक आपस में झगड़ा करके आमजन को परेशान कर रहे थे। इनमें जागसी गांव निवासी सुरजीत व ज्ञान शामिल हैं। दूसरे मामले में शहर थाना में नियुक्त हवलदार रामबीर ने बताया कि सेक्टर-7 के मोड़ पर वजीरपुरा गांव निवासी भोपाल सिंह व अहमदपुर माजरा गांव निवासी डीसी को पकड़ा । वहीं तीसरे मामले में हवलदार राकेश ने बताया कि दो व्यक्ति सड़क पर हंगामा कर रहे थे। उन्होंने अपनी पहचान नगर निवासी बच्चन सिंह व विनोद के रूप में दी। इस पर दोनों थानों की पुलिस टीम ने आरोपियों के खिलाफ आम लोगो की शांति को भंग करने के आरोप में मामले दर्ज किए गए।



