बिहार जीत में हरियाणा भाजपा की बड़ी भूमिका
हरियाणा मुख्यमंत्री जहां गए भाजपा ने की बड़ी जीत दर्ज

चंडीगढ़ 14 नवंबर। बिहार चुनाव को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने तीन दिन दौरे किए थे और इस दौरान वह आठ रैलियों में शामिल हुए। भाजपा गठबंधन ने इन सभी 8 सीटों पर जीत दर्ज की है। जिन सीटों पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने रैलियां की हैं, उनमें वजीरगंज से भाजपा के बीरेंद्र सिंह चुनाव जीत गए हैं। गया जिले के अंतर्गत आने वाली इस विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री ने 4 नवंबर को जनसभा को संबोधित किया था। यहां से भाजपा उम्मीदवार ने कांग्रेस उम्मीदवार अवधेश कुमार सिंह को परास्त किया है।
मुख्यमंत्री ने अपने पहले दौर में 29 अक्टूबर को भोजपुर जिले की तरारी विधानसभा सीट पर रैली की थी। यहां से भाजपा के विशाल प्रशांत ने कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के मदन सिंह को प्राप्त किया है। पूर्वी चंपारण जिले की रामनगर सीट पर भाजपा के नंदकिशोर राम ने राष्ट्रीय जनता दल के सुबोध कुमार को परास्त किया है। इस सीट पर 11 नवंबर को मतदान हुआ था और मुख्यमंत्री 9 नवंबर को चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में यहां पहुंचे थे। औरंगाबाद की गोवा विधानसभा सीट पर भाजपा के डॉक्टर रणविजय कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल के अमरेंद्र कुमार को मात दी है। इसी प्रकार गया की गुरुआ विधानसभा सीट पर भाजपा के उपेंद्र प्रसाद ने राष्ट्रीय जनता दल के विनय कुमार को मात दी है। रोहतास जिले की डेहरी सीट पर लोकतंत्र शक्ति पार्टी के राजीव रंजन सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल के गुड्डू कुमार चंद्रवंशी को मात दी है। पश्चिमी चंपारण की बगहा विधानसभा सीट पर भाजपा के राम सिंह ने कांग्रेस के जयेश मंगलम सिंह को और भोजपुर जिले की आरा विधानसभा सीट पर भाजपा के संजय सिंह टाइगर ने कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के क्यामुद्दीन अंसारी को मात दी है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में भाजपा ने हरियाणा में बिहार मतदाताओं को लुभाने के लिए काफी काम किया था। इस बार छठ पूजा के अवसर पर सरकार की ओर से बड़े पैमाने पर कदम उठाए गए थे। सरकार ने बिहार मतदाताओं को मतदान के लिए वेतन सहित अवकाश देने के लिए प्राइवेट उद्योगपतियों को भी आग्रह किया था,जिसके कारण बड़ी संख्या में हरियाणा से प्रवासी बिहारी मजदूर अपने गांव जाकर वोट डालने में सफल हुए और इसका परिणाम देखने में यह आया कि बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से भाजपा का गठबंधन ने बड़ी जीत दर्ज की है जो पिछले चुनाव के मुकाबले में 83 सीटें ज्यादा है। महागठबंधन केवल 35 सीटों पर सिमट कर रह गया है।
मुख्यमंत्री का विजय स्ट्राइक 100%
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी बिहार में जिन सीटों पर गए उन सभी सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की इससे हरियाणा भाजपा का उत्साह बिहार के चुनाव को लेकर और ज्यादा बढ़ गया है। बिहार में मिली इस जीत के पीछे हरियाणा के भाजपा नेताओं की भी कड़ी मेहनत रही है। हरियाणा के मंत्री विपुल गोयल, कृष्ण बेदी, पार्टी के हरियाणा प्रभारी सतीश पूनिया समेत कई बड़े नेता सहित प्रदेश के करीब 200 से अधिक वरिष्ठ कार्यकर्ता व नेता बिहार में डेरा डाले रहे और उन्होंने भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में अच्छा खासा प्रचार किया।
नायाब का प्रचार करने का अंदाज बिहार को पसंद आया
मुख्यमंत्री ने अपने प्रचार के दौरान लोगों का आह्वान किया था कि जिस प्रकार हरियाणा में ट्रिपल इंजन की सरकार जन कल्याणकारी नीतियों को लागू करने और विकास के नए आयाम कायम करने का काम कर रही है इस प्रकार अगर भाजपा नेतृत्व वाली बिहार में सरकार का गठन होता है तो बिहार में भी ट्रिपल इंजन की सरकार प्रदेश के विकास में अहम भूमिका अदा करेगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी के प्रचार का स्टाइल बिहार के लोगों को काफी पसंद आया और इस दौरान नायब सैनी ने मैं भी बिहारी हूं का जो नारा दिया वह भी काफी वायरल हुआ था ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री बिहार में जाकर बाहरी ने होकर बिहारी ही नजर आ रहे थे।



