CrimeGohana

गोहाना मे एक किशोर की सूए से गोद कर हत्या ; मेमोज खाने गया था ; पिता की मौत के बाद मामा के घर रहता था

गोहाना :- हरियाणा के सोनीपत के गोहाना में मामूली कहासुनी की रंजिश मे एक किशोर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वह गोहाना शहर में मामा के घर रहता था और फिलहाल 12वीं कक्षा में पढ़ रहा था। हत्यारोपी उसे मोमोज खिलाने के बहाने घर से लेकर गए थे। फिर उसे सूए से बुरी तरह से गोदा गया। खानपुर मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया, लेकिन डॉक्टर उसकी जान नहीं बचा पाए। पुलिस ने 11 युवकों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

जानकारी अनुसार युवक विवेक गोहाना की वाल्मीकि बस्ती में अपने मामा सुनील के घर पर रहता था। उसकी मां चंडीगढ़ में पब्लिक हेल्थ विभाग में डीसी रेट पर काम करती है। उसके पिता की मौत हो चुकी है। वह मामा के घर पर रह कर फिलहाल 12वीं कक्षा में पढ़ रहा था।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

परिजनों ने बताया कि विवेक का कुछ समय पहले कुछ युवकों से मामूली कहासुनी को लेकर झगडा हो गया था। इसमे बीच बचाव के बाद मामला सुलझ गया। इस मामले की पंचायती तौर पर निपटा दिया गया था। परिजनों ने बताया कि रात को 3 युवक विवेक को मोमोज खिलाने की कह कर अपने साथ ले गए थे।

बाद में विवेक जब मुगलपुरा रोड पर गुरुद्वारे के पास मोमोज खा रहा था तो करीब दर्जनभर युवकों ने उसे घेर लिया और सुएं से वार किए। वह लहूलुहान होकर नीचे गिर गया तो युवक वहां से फरार हो गए। सूचना मिलने पर मामा सुनील व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। घायल विवेक को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उसे खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां पर युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button