Breaking NewsCrimeSonipatपुलिस प्रशासन

नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने की घटना मे संलिप्त दुसरे आरोपी को किया गिरफ्तार,

न्यायालय मे पेशकर भेजा जेल

 

सोनीपत, ( अनिल जिंदल), 22 अक्टूबर : जिले के थाना शहर सोनीपत की पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने की घटना मे संलिप्त दुसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सुनील पुत्र कयूम निवासी देवडू जिला सोनीपत का रहने वाला है।

इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बतलाया कि दिनांक 04 सितम्बर 2025 को जिला सोनीपत निवासी एक व्यक्ति ने थाना शहर सोनीपत मे शिकायत दी कि फरमान पुत्र अकबर अली निवासी देवडू जिला सोनीपत ने मेरी बेटी के साथ दुष्कर्म करने की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना का भारतीय न्याय संहिता व पोक्सो अधिनियम के अंतर्गत थाना शहर सोनीपत मे अभियोग अंकित किया गया था।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

थाना शहर सोनीपत की अनुसंधान टीम मे नियुक्त महिला उप निरिक्षक विनीत ने अपनी पुलिस टीम के साथ नियमानुसार कार्यवाही करते हुये न्यायालय के आदेशानुसार नाबालिग लड़की के मजिस्ट्रेट के सामने कथन अंकित करवाकर महिला विशेषज्ञ व लीगल ऐड से काउंसलिंग करवाई। दूसरी तरफ कार्यवाही करते हुये घटना में संलिप्त मुख्य आरोपी फरमान पुत्र अकबर अली निवासी देवडू जिला सोनीपत को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था अब अन्य आरोपियों की खोजबीन करते हुए मुख्य आरोपी फरमान के सहयोगी दुसरे आरोपी सुनील पुत्र कयूम निवासी देवडू जिला सोनीपत को भी गिरफ्तार किया हैl गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button