सोनीपत पुलिस ने पुलिस शहीदों के परिजनों से मुलाकात कर जाना हालचाल
सोनीपत पुलिस अधिकारियों ने किया शहीदों के परिजनों से संवाद


सोनीपत, (अनिल जिंदल), 22 अक्टूबर : पुलिस आयुक्त सोनीपत ममता सिंह, आईपीएस (ADGP) के निर्देशानुसार शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों के प्रति सम्मान एवं संवेदनशीलता बनाए रखने की भावना के तहत आज सोनीपत पुलिस अधिकारियों ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों के घर जाकर उनकी कुशलक्षेम जानी।
इस दौरान अधिकारियों ने परिजनों से आत्मीय बातचीत की तथा पुलिस विभाग की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस विभाग सदैव अपने शहीद साथियों के परिवारों के साथ खड़ा है और उनकी हर आवश्यकता व सुविधा का ध्यान रखा जाएगा।
पुलिस आयुक्त का वर्जन:
“शहीद पुलिस कर्मियों के परिवार हमारी पुलिस परिवार की अभिन्न कड़ी हैं। उनके साथ निरंतर संवाद बनाए रखना हमारा कर्तव्य है। पुलिस विभाग सदैव उनके साथ खड़ा रहेगा।”
— ममता सिंह, आईपीएस (ADGP), पुलिस आयुक्त सोनीपत
जिलेभर में पुलिस अधिकारियों द्वारा किए गए दौरे:
1. पुलिस उपायुक्त (वेस्ट) कुशाल पाल सिंह व निरीक्षक अशोक कुमार प्रभारी थाना सदर सोनीपत ने स्व. सिपाही सुभाष (नं. 477/झज्जर) के घर गांव बड़वासनी जाकर शहीद के परिजनों से मुलाकात की व उनकी कुशलक्षेम जानी।
2. सहायक पुलिस आयुक्त (गोहाना) राहुल देव व उप निरीक्षक देवेन्द्र कुमार थाना बरोदा ने स्व. सिपाही संदीप कुमार (नं. 1720/फरीदाबाद) के घर गांव कथूरा जाकर शहीद के परिजनों से मुलाकात की व उनका हालचाल जाना।
3. सहायक पुलिस आयुक्त अमित धनखड़ ने स्व. सिपाही अशोक कुमार (नं. 34/सोनीपत) के घर जाकर शहीद के परिजनों से भेंट की व उनकी कुशलक्षेम जानी।
4. सहायक पुलिस आयुक्त (गोहाना) राहुल देव व थाना शहर गोहाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार ने स्व. मुख्य सिपाही राज सिंह (नं. 06/रोहतक) के घर चोपड़ा कॉलोनी, गोहाना जाकर परिजनों से संवाद किया।
5. सहायक पुलिस आयुक्त अपराध राजपाल ने स्व. उप निरीक्षक प्रदीप कुमार (नं. 20/SPT) के परिजनों से उनके निवास मयूर विहार, सोनीपत में मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य व परिवार की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस विभाग भविष्य में हर संभव सहायता हेतु उनके साथ खड़ा रहेगा।
6. सहायक पुलिस आयुक्त मुरथल निधि नैन ने स्व. सिपाही नारायण (नं. 137/KNL) के परिजनों से उनके निवास गांव मुकीमपुर, थाना बहालगढ़, सोनीपत में मुलाकात कर परिवार का हालचाल जाना।
7. सहायक पुलिस आयुक्त खरखौदा राजदीप ने स्व. सिपाही ताराचंद (नं. 1165/AMB) के परिजनों से उनके निवास गांव सिसाना, थाना खरखौदा, सोनीपत में जाकर भेंट की और विभागीय सहयोग का आश्वासन दिया।

