पुलिस आयुक्त सोनीपत ममता सिंह, ने मधुबन में आयोजित ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग क्लस्टर गेम्स में सिल्वर पदक जीतने वाले सहायक उप निरीक्षक विपिन को किया सम्मानित

सोनीपत, 21 अक्टूबर। पुलिस आयुक्त सोनीपत ममता सिंह, IPS (ADGP) ने अपने कार्यालय राई में मधुबन में आयोजित ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग क्लस्टर गेम्स में सुपर हैवी भार वर्ग में सिल्वर पदक जीतकर जिले का नाम रोशन करने वाले सहायक उप निरीक्षक विपिन (बेल्ट नंबर 145/सोनीपत) को सम्मानित किया।
वर्तमान में सहायक उप निरीक्षक विपिन की तैनाती C.S.O. मधुबन में है। पुलिस आयुक्त ममता सिंह ने एएसआई विपिन के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें उनकी इस उपलब्धि पर कैश रिवॉर्ड प्रदान किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।
पुलिस आयुक्त ने कहा कि, “खेल न केवल अनुशासन और आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं बल्कि पुलिस बल में टीम स्पिरिट और फिटनेस बनाए रखने के लिए प्रेरित करते हैं। एएसआई विपिन जैसे खिलाड़ी पूरे विभाग के लिए प्रेरणा हैं।”
एएसआई विपिन इससे पूर्व भी कई बार राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुके हैं —
1. ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग 2019 – ब्रॉन्ज पदक
2. ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग 2021 – गोल्ड पदक
3. ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग 2023 – ब्रॉन्ज पदक
4. ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग 2025 – सिल्वर पदक

