AdministrationBreaking NewsSonipat

उपायुक्त सुशील सारवान की अध्यक्षता में पैडी स्ट्रॉ सप्लाई चैन को स्थापित करने के लिए गांव अटेरना निवासी का किया गया चयन

रेंडमाईजेशन प्रक्रिया द्वारा किया गया किसान का चयन, किसान को पैडी स्टॉ स्पलाई चेन स्थापित करने के लिए सरकार द्वारा दिया जाएगा 65 प्रतिशत का अनुदान

सोनीपत, 21 अक्टूबर। उपायुक्त सुशील सारवान की अध्यक्षता में सोमवार को कैंप कार्यालय में जिला में पैडी स्ट्रॉ सप्लाई चैन स्थापित करने के लिए जिला स्तरीय कार्यकारी कमेटी का आयोजन किया गया। इस दौरान वर्ष 2025-26 के दौरान फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत उद्योगों के लिए पैडी स्ट्रॉ सप्लाई चैन को स्थापित करने के लिए कृषि विभाग की वेबसाइट 08 अक्टूबर तक जिले से 12 किसान/किसानों के समूह/ग्रामीण उद्यमियों/किसानों की सहकारी समितियों/एफपीओ और पंचायत ने उपरोक्त स्कीम के तहत ऑनलाइन आवेदन किया था। इन आवेदनों में से विभाग द्वारा निर्धारित की गई पूरी शर्ते न मिलने पर 08 आवेदनों को रिजेक्ट कर दिया गया था।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

विभाग द्वारा जिला में एक आवेदक को अनुदान देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके लिए उपायुक्त की अध्यक्षता में आज पोर्टल पर बचे हुए 04 आवेदकों, जिनमें अमित गांव अटेरना, प्रदीप हसनपुर, सचिन पहल ग़ुमड़ और मुरथल एग्रो वेस्ट एनर्जी मुरथल शामिल थे। इन आवेदकों में से से निर्धारित लक्ष्य अनुसार रेंडमाईजेशन प्रक्रिया द्वारा गांव अटेरना के अमित का चयन किया गया। इसके अलावा अन्य सभी 03 आवेदकों को अप्रूवल के लिए राज्य स्तरीय कमेटी को भेजा जाएगा।

कृषि विभाग के सहायक अभियंता नवीन हुड्डïा ने बताया कि अप्रूवल उपरांत किसान बेलर, ट्रॉली, रैक, ट्रैक्टर आदि मशीनों की खरीद कर जिले में पैडी स्ट्रॉ सप्लाई चैन स्थापित करेगा। सरकार (केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा संयुक्त रूप से) 65 प्रतिशत की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button