विजय दशमी पर्व पर कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधीश सुशील सारवान ने नियुक्त किए ड्यूटी मजिस्ट्रेट

सोनीपत, 01 अक्टूबर। जिलाधीश सुशील सारवान ने जिले में विजय दशमी पर्व पर कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 16 (i) तथा 17(ii)के अंतर्गत प्रदत शक्तियों को प्रयोग करते हुए जिला में थाना क्षेत्र अनुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए।
उन्होंने बताया इस दौरान शरारती तत्वो के द्वारा भीड़ में शामिल होकर शांति व्यवस्था भंग करने की संभावना होती है। जिसक मद्देनजर थाना क्षेत्र के अनुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए।
ड्यूटियां
थाना शहर सोनीपत में श्री सिद्धार्थ सिंह, सम्पदा अधिकारी, एचएसवीपी, सोनीपत
थाना सिविल लाईन सोनीपत क्षेत्र में श्री अश्वनी कौशिक, कार्यकारी अभियन्ता, यूएचबीवीएन, सब अर्बन, सोनीपत
थाना सेक्टर 27 सोनीपत क्षेत्र में श्री रोबिन भाटला, कार्यकारी अभियन्ता, एचएसआईआईडीसी, राई
थाना सदर सोनीपत क्षेत्र मे श्री विशाल गर्ग, कार्यकारी अभियन्ता, नगर निगम सोनीपत
थाना गन्नौर क्षेत्र मे श्री विपुल छौक्कर, उप मण्ड़ल अधिकारी, विकास एवं पंचायत विभाग, गन्नौर
थाना क्षेत्र खरखौदा मे श्री प्रदीप कुमार, खंड़ शिक्षा अधिकारी, खरखौदा
थाना बड़ी क्षेत्र में श्री अभिषेक शर्मा, उप मण्ड़ल अधिकारी, यूएचबीवीएन गन्नौर
थाना मुरथल क्षेत्र में श्री मंदीप गुलिया, सहायक जिला नगर योजनाकार, सोनीपत
थाना बहालगढ़ क्षेत्र में श्री प्रवीन कुमार, उप मण्ड़ल अधिकारी, यूएचबीवीएन, बहालगढ़
थाना राई क्षेत्र में श्री दिग्मबर सिंह, खण्ड़ विकास एवं पंचायत अधिकारी, राई
थाना कुण्ड़ली क्षेत्र में श्री सतीश गोयत, उप मण्ड़ल अधिकारी, यूएचबीवीएन, कुण्ड़ली
थाना शहर गोहाना क्षेत्र में श्री सुनील कुमार, उप मण्ड़ल अधिकारी, यूएचबीवीएन, गोहाना
थाना मोहाना क्षेत्र में श्री प्रदीप खोखर, उप मण्ड़ल अधिकारी, यूएचबीवीएन, सोनीपत
थाना सदर गोहाना में श्री विमल दलाल, उप मण्ड़ल अधिकारी, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग निर्माण मंण्ड़ल नंबर 30 गोहाना
थाना बरोदा क्षेत्र में श्री प्रियव्रत, उप मण्ड़ल अधिकारी, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, गोहाना