गोहाना :- सदर थान पुलिस ने बुसाना रोड पर शराब के ठेके पर फायर करने के आरोप में मुडलाना निवासी जोगिंद्र को गिरफ्तार किया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मुंडलाना निवासी जोगिंद्र ने मुंडलाना से बुसाना रोड पर बने हुए शराब के ठेके पर फायर किया था। युवक ने शराब के ठेके पर काम करने वाले कारिंदे को भी जान से मारने की धमकी दी थी।



