गोहाना :- गांव में महिला काजल ने ससुराल पक्ष के लोगों पर जबरन कीटनाशक दवा पिलाने का आरोप लगाया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे जबरदस्ती कीटनाशक दवा पिला दी। इससे उसकी तबीयत खराब हो गई। तबीयत खराब होने पर दूसरे परिजनों ने उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे महिला मेडिकल कॉलेज, खानपुर कलां रेफर कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Related Articles
एडब्लूएल एग्री बिजनेस लिमिटेड सीएसआर के सौजन्य से गोहाना और मुडलाना में टीबी मरीजों को दी गईं पोषण किट, मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार लाने की पहल
1 week ago
एनजीटी के निर्देशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई : एसडीएम अंकित कुमार
1 week ago

