गोहाना :- इफको किसान सेवा केंद्र, गोहाना में गुरूवार को पीएम किसान सम्मान निधि की 14वीं किश्त के हस्तांतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ किसान भी शामिल हुए। बीजेपी जिला अध्यक्ष तीर्थ राणा ने बताया कि केंद्र सरकार ने किसानों को खाद एवं बीज की खरीद को लेकर आत्मनिर्भर बनाने क लिए योजना शुरू की हुई है। इसके अंतर्गत किसानों को किश्तों में छह हजार रुपए की राशि उपलब्ध करवाई जाती है। किसानों के खातों में किश्त हस्तांतरण कार्यक्रम का जिला में 136 स्थानों पर सीधा प्रसारण दिखाया गया। इस अवसर पर परमवीर सैनी, सुरेश जागलान, सत्येंद्र मलिक, राजबीर सिंह, , इफको से मनोज धनखड़ आदि उपस्थित थे।
Check Also
Close



