AdministrationBreaking NewsPatriotismSonipatतिरंगा यात्रा

पीएम श्री राजकीय कन्या विद्यालय मुरथल अड्डा में देशभक्ति के रंग के साथ मनाया गया जिला स्तरीय हर घर तिरंगा महोत्सव

नगराधीश डॉ० अनमोल ने बतौर मुख्यातिथि किया हर घर तिरंगा महोत्सव का शुभारंभ, -देश के प्रति सम्मान, प्रेम और समर्पण व्यक्त करने का अवसर है हर घर तिरंगा अभियान-नगराधीश डॉ० अनमोल

हर घर तिरंगा अभियान:

महान सपूतों का बलिदान हर पीढ़ी को करता देश सेवा के लिए प्रेरित

स्कूल की छात्राओं ने उत्साह के साथ लिया रंगाली, मेहंदी, पेंटिंग व राखी बनाओ प्रतियोगिताओं में भाग

सोनीपत,, 12 अगस्त। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिला में चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान ने पूरे जिले को देशभक्ति के रंग में रंग दिया है। अभियान के तहत जिला में विभिन्न तिरंगा यात्राएं व अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है ताकि इस अभियान को जन आंदोलन का रूप दिया जा सके। इसी कड़ी में मंगलवार को मुरथल अड्डïा स्थित पीएम श्री राजकीय कन्या सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में देशभक्ति के रंग के साथ जिला स्तरीय हर घर तिरंगा महोत्सव मनाया गया, जिसका शुभारंभ नगराधीश डॉ० अनमोल ने बतौर मुख्यातिथि किया।

इस दौरान छात्राओं ने उत्साह के साथ रंगोली, मेहंदी, पेंटिंग व राखी बनाओ प्रतियोगिता में बढ़ चढक़र भाग लिया और अपनी कला के माध्यम से दिखाया कि उनके दिलों में देशभक्ति के प्रति कितना जनून है। इस दौरान छात्राओं ने उपस्थित अधिकारियों को राखी बांधी। इस दौरान छात्राओं ने भारत माता की जय के साथ उपस्थितगणों का स्वागत किया।

नगराधीश डॉ० अनमोल ने उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देश के प्रति सम्मान, प्रेम और समर्पण व्यक्ति करने का अवसर है इसलिए सभी को इस अभियान से जुडऩा चाहिए और इसे त्यौहार के रूप में मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर भारतीय के लिए तिरंगा स्वाभिमान है। तिरंगा लहराने का यह अवसर असंख्य वीर बलिदानियों की बदौलत हमें मिला है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे हर घर तिरंगा अभियान में जिला अपनी उल्लेखनीय भागीदारी निभा रहा है। इस अभियान के तहत शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी भवनों आदि में प्रदर्शनियों का आयोजन करने के साथ-साथ हर घर तिरंगा यात्राएं निकालकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान में स्कूल, कालेज व सार्वजनिक स्थानों पर तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता आयोजित भी करवाई जा रही हैं।

नगराधीश ने लोगों का आह्वान किया कि हर घर तिरंगा अभियान के साथ जुडक़ा सभी 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट भक्ति का संदेश दें। इसके अलावा अपने आसपास के लोगों को भी इस अभियान से जुडऩे के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि तिरंगा कोई कपड़े का टुकड़ा नहीं है। यह हमारी शान का प्रतीक है और यह 140 करोड़ भारतीयों को जोड़ता है। उन्होंने कहा कि तिरंगा राष्ट्र की शान और पहचान है। इसलिए परिवार के सभी छोटे बड़े मिलकर अपने अपने घर पर तिरंगा लहराएं। इस दौरान उन्होंने आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को याद करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर उसे हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया, डिप्टी डीईओ सुजाता खत्री, स्कूल की प्रिंसिपल सुमन बाला सहित स्कूल के शिक्षकगण मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button