AdministrationBreaking NewsPatriotismPoliticsSonipatतिरंगा यात्राबीजेपी

हर घर तिरंगा अभियान के तहत राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के बच्चों ने शहर में निकाली तिरंगा यात्रा

तिरंगा यात्रा के तहत बच्चों ने शहरवासियों को दिया देशभक्ति का संदेश

-देश की आत्मा, सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक है तिरंगा-रचना बाना

सोनीपत, 11 अगस्त। उपायुक्त सुशील सारवान के कुशल मार्गदर्शन में हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को शहर के मॉडल टाउन में स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सैकेण्डरी स्कूल के बच्चों द्वारा शहर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रचना बाना द्वारा किया गया। तिरंगा यात्रा के दौरान शहर भारत माता की जय के नारों के साथ गूंज उठा। यह यात्रा जहां से गुजरी वहां पर उपस्थित लोग तिरंगे को सलाम करते नजर आए।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

यात्रा के दौरान बच्चों ने शहरवासियों को देशभक्ति का संदेश दिया और लोगों का आह्वïान किया कि वे भी हर घर तिरंगा अभियान के साथ जुडे ताकि हम अपनी अखंडता और एकता की शक्ति का प्रदर्शन कर सके। इस दौरान जिला मौलिक अधिकारी रचना बाना ने कहा कि हमारा तिरंगा केवल एक कपड़े का टुकड़ा नहीं, बल्कि देश की आत्मा, सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक है। यह हमें हमारे उन वीर सैनिकों की याद दिलाता है जो सीमा पर अपनी जान की बाजी लगाकर देश की रक्षा करते हैं।

उन्होंने कहा कि आज की यह तिरंगा यात्रा न केवल देशभक्ति का संदेश देती है, बल्कि हमें यह भी याद दिलाती है कि तिरंगे की शान में हम सब एक हैं और रहेंगे। उन्होंने कहा कि शहीदों और तिरंगे के सम्मान से हम किसी तरह का कोई भी समऌाौता हरगिज नहीं करेंगे। शहीद और तिरंगा देश की आन-बान व शान के प्रतीक है। शहीदों की बदौलत ही आज हम अमन-चैन की सांस ले रहे है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत शिक्षा विभाग अनेक प्रतियोगिताओं के माध्यम से एकता और देशभक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button