AdministrationAgricultureBreaking NewsSonipat

मत्स्य पालन से किसान कमा सकते हैं अधिक मुनाफा— जिला मत्स्य अधिकारी कश्मीर सिंह

हरियाणा सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही है कई स्कीमें— प्रदीप सांगवान

 

सोनीपत, 30 जुलाई । जिला मत्स्य अधिकारी कश्मीर सिंह एवं बीजेपी नेता प्रदीप सांगवान ने राज्य मत्स्य विभाग, हरियाणा सरकार द्वारा चलाए जा रहे रैंचिंग कार्यक्रम के तहत गोहाना उपमंडल के गांव बिचपड़ी में पंचायती तालाब में मछली बीज छोड़ने के साथ इसकी शुरूआत की। रैंचिंग कार्यक्रम के तहत किसानों को अधिक मुनाफा प्रदान करने के लिए मत्स्य विभाग द्वारा कई स्कीमें चलाई जा रही हैं। कश्मीर सिंह ने बताया कि रैंचिंग एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें मछली प्रजातियों का संरक्षण करने के लिए मछली के बीज को तालाब में छोड़ा जाता है।

रोहतक मंडल के उपनिदेशक सुरेन्द्र ने बताया कि किसानों को पांरपरिक खेती के साथ मछली पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिले में मछली पालन के लिए किसानों की रूचि बढ़ रही है। जिला सोनीपत के किसान मत्स्य पालन के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। इसके अतिरिक्त सोनीपत में मछली पालन के लिए खारे पानी में झींगा पालन के बारे में भी मुनाफे वाले व्यवसायिक विकल्प के लिए किसानों द्वारा खेती के साथ अपनाया जा रहा है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

बीजेपी नेता प्रदीप सांगवान ने भी इस अवसर पर बिचपड़ी के किसानों को मत्स्य पालन से होने वाले लाभों के बारे में बताया और कहा कि किसानों को राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को अपना कर अधिक से अधिक लाभ कमाना चाहिए। राज्य में जल संसाधनों की कमी के बावजूद भी किसानों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान इस क्षेत्र में दिया है। ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को मत्स्य पालन के लिए प्रेरित करने के लिए समय—समय पर विभाग द्वारा कार्यक्रम और शिविर आयोजित किए जाते हैं। जिनमें किसानों को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेना चाहिए।

इस अवसर पर उपमंडल गोहाना के मत्स्य अधिकारी राजेश कुमार, सरपंच बिचपड़ी जस्सा, ब्लॉक समिति चैयरमैन राजेश शर्मा, हरपाल जागलान बागवानी विभाग, सतबीर जौली, राकेश ज्वाहरा, बसंत मुंडलाना, दलबीर बिचपड़ी के साथ बिचपड़ी गांव के ग्रामीण अधिक संख्या में उपस्थित थे।

 

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button