गोहाना :- छिछड़ाना गांव में घर से हिसार ले जाने की कहकर बाइक पर बैठाकर ले गए किसान की पीट-पीटकर हत्या कर दी। उसके बाद आरोपी किसान के शव को रात में ही घर के बाहर गली में फेंककर भाग गए। बरोदा थाना पुलिस मामला दर्ज किया है।
मूलरूप से छिछड़ाना व हाल में छपरा निवासी अजीत ने पुलिस को बताया कि वे दो भाई व दो बहन है। उसकी और दोनों बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि छोटा भाई अजय कुंवारा है। उसके माता-पिता अजय के पास छिछड़ाना में ही रहते हैं। अजीत के अनुसार उसका पिता धनीराम (55) खेतीबाड़ी का काम करता था। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे उसके पिता को गांव का ही बिल्लू अपनी बाइक पर बैठाकर हिसार ले जाने की कह कर ले गया था। उसके बाद रात को करीब साढ़े 11 बजे सहदेव, प्रदीप, नरेश उर्फ नेशी व दो अन्य युवक दो युवक बाइकों पर सवार होकर उसके पास छपरा गांव में आए। अजीत का कहना है कि सहदेव, प्रदीप, नरेश उर्फ नेशी व दो अन्य युवक के वहां से जाने के बाद उसने अपने भाई अजय को फोन किया।
उसने बताया कि सहदेव, प्रदीप, नरेश उर्फ नेशी, बिल्लू व दो अन्य लड़कों ने पिता को सुबह से साथ लिए है। इसके साथ ही उन्होंने रात को 10 बजे घर पर आकर उसे व उसके ताऊ प्यारे लाल के साथ मारपीट भी की । उसके बाद वह बुधवार सुबह करीब 6 बजे छिछड़ाना गांव स्थित अपने घर आया तो उसका पिता धनीराम घर के कमरे मे मृत अवस्था मे पड़ा मिला। भाई अजय व ताऊ प्यारेलाल ने बताया कि सहदेव, प्रदीप, नरेश उर्फ नेशी, बिल्लू व दो अन्य युवक रात करीब डेढ़ बजे उसके पिता को मारकर घर के बाहर गली में फेंककर भाग गए।



