गोहाना :- बरोदा थाना की पुलिस टीम ने यूपी पुलिस के 20 हजार रुपए के एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी विकास उर्फ साईं बाबा मिर्जापुरा खेड़ी गांव का रहने वाला है। बरोदा थाना के अंतर्गत भैंसवान खुर्द चौकी प्रभारी एसआई संदीप कुमार के अनुसार पुलिस उपायुक्त के निर्देशानुसार पीओ व बेल जंपर को पकड़ने का विशेष अभियान चलाया हुआ है। इसी के तहत पुलिस टीम ने आरोपी विकास उर्फ साईं बाबा को काबू किया है। आरोपी यूपी में अदालत द्वारा एक मामले में उद्घोषित अपराधी है और इस पर 20 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया हुआ। इसी के आधार पर आरोपी विकास को गिरफ्तार करने बाद नियमानुसार यूपी पुलिस के हवाले कर दिया है।



